विज्ञापन

स्पेन के वंडर बॉय यमाल जितना ही छाया रहा उनका छोटा भाई, वर्ल्ड कप जीतने के बाद 'छोटे डॉन' का सेलिब्रेशन तो देखिए

कौन हैं लामिन के 3 साल के भाई कीने यमाल, जो फीफा वर्ल्ड कप के दौरान बन गए स्पेन के छोटे सुपरस्टार? देखें वो तस्वीरें जो खूब देखी, सराही जा रही हैं.

स्पेन के वंडर बॉय यमाल जितना ही छाया रहा उनका छोटा भाई, वर्ल्ड कप जीतने के बाद 'छोटे डॉन' का सेलिब्रेशन तो देखिए
लामिन यमाल अपने 3 साल के भाई कीने के साथ जीत का जश्न मनाते हुए
AFP
  • स्पेन के स्टार फुटबॉलर लामिन यमाल के 3 साल के छोटे भाई कीने यमाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
  • स्टेडियम में उनकी मासूम हरकतें और बड़े भाई के साथ बॉन्डिंग ने उन्हें वर्ल्ड कप का वायरल चेहरा बना दिया.
  • कीने, लामिन यमाल के सौतेले भाई हैं. उनकी मां शीला एबाना की दूसरी शादी के बाद सितंबर 2022 में उनका जन्म हुआ था.

स्पेन फीफा वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है. इस टूर्नामेंट में जहां इसके स्टार युवा फुटबॉलर 19 वर्षीय लामिन यमाल पर सभी की नजरें टिकी रहीं, वहीं मैदान के बाहर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी यमाल के महज 3 साल के छोटे भाई कीने यमाल ने.

स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर मासूम मुस्कान, कैमरे की तरफ मजेदार चेहरे बनाना, स्पेन के प्रशंसकों के बीच पूरे जोश से Vamos यानी Come on! चिल्लाना और हर मैच के बाद बड़े भाई लामिन को गले लगाती उनकी तस्वीर वर्ल्ड कप के दौरान खूब वायरल हुई. कीने यमाल की इन प्यारी हरकतों ने पूरे वर्ल्ड कप के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो लाखों बार देखे गए और उन्हें टीम की जीत में 'लकी मैस्केट' तक कहा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

आखिर कैसे बन गए वर्ल्ड कप के वायरल स्टार?

कीने पहले भी लोगों की नजर में थे क्योंकि वह लामिन के परिवार का हिस्सा हैं. लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनकी मासूम हरकतों ने उन्हें अलग पहचान दिला दी.

ऑस्ट्रिया के खिलाफ स्पेन के मुकाबले में जब कैमरा उन पर गया तो उन्होंने पूरे जोश से Vamos (come on!) चिल्लाया. स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक मुस्कुरा उठे और यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इसके बाद हर मैच में कैमरा बार-बार कीने की तरफ जाने लगा. कभी वह कैमरे को हाथ हिलाकर अभिवादन करते, कभी मजेदार चेहरे बनाते और कभी अपनी अलग ही दुनिया में मस्ती करते दिखाई दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

जीभ निकालने वाला वीडियो भी हुआ वायरल

क्वार्टर फाइनल के दौरान कीने ने कैमरे की तरफ जीभ निकालकर मजेदार अंदाज में पोज दिया. यह देखकर मैदान पर मौजूद लामिन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

बाद में लामिन ने बताया किया कि यह सब पहले से तय था. उन्होंने बताया कि मैच से पहले फिजियोथेरेपी के दौरान कीने ने मां के फोन से उन्हें कॉल किया और कहा था कि अगले दिन वह कैमरे के सामने जीभ निकालेंगे. जब मैच के दौरान उन्होंने वही देखा तो उनकी हंसी छूट गई.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

कौन हैं कीने यमाल?

कीने यमाल, स्पेन के युवा स्टार फुटबॉलर लामिन यमाल के छोटे सौतेले भाई हैं. जिनका उनकी मां शीला एबाना की दूसरी शादी के बाद सितंबर 2022 में जन्म हुआ था.

दोनों भाइयों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. कभी दोनों साथ में डांस करते नजर आते हैं, कभी खिलौना कार चलाते हैं और कभी परिवार के साथ समय बिताते दिखाई देते हैं. कभी छोटे कीने बड़े लामिन के साथ फुटबॉल खेलते नजर आते हैं. दोनों का ये अपनापन दुनिया भर के फुटबॉल फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

लामिन अपने छोटे भाई के बारे में क्या कहते हैं?

लामिन कई बार अपने छोटे भाई कीने के लिए प्यार जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि जब वह अपने छोटे भाई को इतना खुश देखते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होती है.

लामिन ने कहा, "मेरा छोटा भाई मेरे लिए सब कुछ है. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं. कई बार ऐसा लगता है जैसे वह मेरा बेटा हो."

उन्होंने यह भी कहा कि अपनी मां, दोस्तों और छोटे भाई को खुश देखना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है.

Latest and Breaking News on NDTV

सेमीफाइनल और फाइनल में जीत के बाद कीने ने क्या किया?

फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद और अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद वो खूबसूरत पल देखने को मिला जब मैच खत्म होते ही कीने दौड़कर मैदान में पहुंचे और सीधे अपने बड़े भाई की बाहों में कूद गए. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फुटबॉल प्रेमियों ने दोनों भाइयों के रिश्ते की जमकर तारीफ की. बाद में कीने और लामिन यमाल वर्ल्ड कप ट्रॉफी और ट्रायोंड (आधिकारिक वर्ल्ड कप फुटबॉल) के साथ भी दिखे.

ये भी पढ़ें: 90 मिनट तक बिना हिले-डुले खड़ा रहता ये फैन, FIFA World Cup में अपने PM की बेहद दर्दनाक कहानी याद दिला रहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, 2026 FIFA World Cup, Lamine Yamal, Lamine Yamal Nasraoui Ebana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com