विज्ञापन

कौन है 19 साल के लामीन यमाल की गर्लफ्रेंड ग्रेसिया सैंटोस? स्टार फुटबॉलर से दो साल बड़ी हैं और करती हैं ये काम

स्पेन के स्टार फुटबॉलर लामीन यमाल की लव लाइफ इन दिनों चर्चा में है. आखिर कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड जिनके लिए यमाल ने खास पोस्ट किया? सोशल मीडिया से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी की दिलचस्प कहानी अब सामने आई है.

कौन है 19 साल के लामीन यमाल की गर्लफ्रेंड ग्रेसिया सैंटोस? स्टार फुटबॉलर से दो साल बड़ी हैं और करती हैं ये काम
कौन हैं यमाल की गर्लफ्रेंड?
Social Media
नई दिल्ली:

स्पेन के युवा फुटबॉल स्टार लामीन यमाल इन दिनों अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले लियोनेल मेसी के साथ उनकी बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब स्पेन की खिताबी जीत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया सैंटोस भी चर्चा का विषय बन चुकी हैं. फैशन और ब्यूटी इंफ्लुएंसर इनेस पूरे टूर्नामेंट के दौरान यमाल का हौसला बढ़ाती नजर आईं. हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया जिसके बाद फैंस उनकी लव स्टोरी, पहली मुलाकात और इनेस की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

कौन हैं इनेस गार्सिया सैंटोस?

इनेस गार्सिया सैंटोस स्पेन की जानी-मानी फैशन और ब्यूटी इंफ्लुएंसर हैं. वह सेविल (Seville) में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. टिकटॉक पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि इंस्टाग्राम पर भी उन्हें करीब 8.9 लाख लोग फॉलो करते हैं. इनेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैशन, स्किनकेयर, ब्यूटी टिप्स, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं. 

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी लव स्टोरी

लामीन यमाल और इनेस गार्सिया सैंटोस के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक कई तरह की अटकलें लगती रहीं. दोनों को पहली बार मई 2026 में ग्रीस में साथ देखा गया जिसके बाद डेटिंग की खबरें तेज हो गईं. हालांकि इनेस ने बाद में एक वीडियो में साफ किया कि उनकी मुलाकात किसी फिल्मी अंदाज में नहीं हुई थी. उन्होंने बताया कि दोनों की पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी. उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर वायरल हुई कई कहानियां गलत थीं और उनकी असली लव स्टोरी सोशल मीडिया से शुरू हुई थी. इनेस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे. पहले उन्होंने लंबे समय तक बातचीत की और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ. समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.

हर बड़े मैच में बनीं यमाल की सबसे बड़ी चीयरलीडर

वर्ल्ड कप के दौरान इनेस लगातार स्पेन की टीम और खासतौर पर लामीन यमाल को सपोर्ट करती नजर आईं. जब यमाल ने टूर्नामेंट में अपना पहला गोल किया तब इनेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी बताते हुए बधाई दी. यमाल ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपना गोल अपनी मां, गर्लफ्रेंड, दोस्तों और अपने शहर के लोगों को समर्पित किया. हाल ही में उन्होंने इनेस के 21वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. फैंस न सिर्फ उनके खेल, बल्कि उनकी और इनेस गार्सिया सैंटोस की जोड़ी को भी खूब पसंद कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lamine Yamal, Lamine Yamal Girlfriend, Fifa 2026, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com