विज्ञापन

FIFA WC 2026: एम्बाप्पे पर भड़की पैराग्वे की सीनेटर, संसद में कहे अपशब्द, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Paraguay Senator vs Kylian Mbappe: फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले कहा कि एम्बाप्पे पर कोई असर नहीं पड़ा है, पूरा ध्यान मैच पर है.

FIFA WC 2026: एम्बाप्पे पर भड़की पैराग्वे की सीनेटर, संसद में कहे अपशब्द, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Paraguay Senator vs Kylian Mbappe

Paraguay Senator vs Kylian Mbappe: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पैराग्वे पर फ्रांस की जीत के बाद शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है. पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमरीला ने एक बार फिर फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे पर तीखा हमला बोला. इस बार उन्होंने सीनेट की कार्यवाही के दौरान एम्बाप्पे के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. यह पूरा मामला उस खबर के बाद और तूल पकड़ गया, जिसमें दावा किया गया कि एम्बाप्पे ने अमरीला को "घटिया औरत" और "अपने पद के लायक नहीं" कहा था.

गोलकीपर से हाथ नहीं मिलाने पर जताई नाराजगी

अमरीला ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा आपत्ति उस घटना से है, जब मैच के बाद पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने एम्बाप्पे से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. सीनेटर ने कहा, "ऑरलैंडो गिल पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे थे. पहली बार यूरोप आए थे और पूरी विनम्रता के साथ उन्होंने हाथ बढ़ाया, लेकिन एम्बाप्पे ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और उनके चेहरे पर चिल्लाए. यह फ्रांसीसी संस्कृति नहीं है. कोई फ्रांसीसी ऐसा नहीं करता."

नस्लीय टिप्पणी का भी लगाया आरोप

ऑथेंटिक रेडिकल लिबरल पार्टी से जुड़ी अमरीला ने आरोप लगाया कि पैराग्वे की हार के बाद गंभीर नस्लवादी टिप्पणियां भी की गईं. उन्होंने कहा, "फ्रांस की पहचान रूसो, डेसकार्टेस, मोंटेस्क्यू, विक्टर ह्यूगो, सिमोन डी ब्यूवोइर और 'मानव एवं नागरिक अधिकारों की घोषणा' जैसी महान विरासत से है. मैं उस पूरे फ्रांस को सिर्फ एम्बाप्पे के व्यवहार से नहीं जोड़ना चाहती."

X पर लिखा खुला पत्र, दी मुकदमे की चेतावनी

इससे पहले अमरीला ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एम्बाप्पे के नाम एक खुला पत्र भी साझा किया था. उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी. उन्होंने लिखा, "एम्बाप्पे, पैराग्वेवासियों को हल्के में मत लो. हमने पहले भी रोनाल्डिन्हो को यहां जेल भेजा था. मुझे कम मत समझो. मैं तुम्हारे खिलाफ जेंडर वायलेंस और महिलाओं के खिलाफ राजनीतिक हिंसा के मामले में मुकदमा दायर कर सकती हूं. मेरे पास इसके लिए कानूनी आधार है."

कोच ने कहा- एम्बाप्पे का पूरा ध्यान फुटबॉल पर

मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेसचैम्प्स से भी इस विवाद पर सवाल पूछा गया. उन्होंने साफ कहा कि मैदान के बाहर चल रही बातों का एम्बाप्पे पर कोई असर नहीं पड़ा है. डेसचैम्प्स ने कहा, "किलियन मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं. वह कल के मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com