विज्ञापन

FIFA WC 2026: लियोनेल मेसी ने खुद किया भावुक पल का खुलासा, बताया अल्जीरिया के खिलाफ गोल के बाद क्यों छलके आंसू

अल्जीरिया के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप J मैच में गोल दागने के मैदान पर रो पड़े लियोनेल मेसी मैदान पर रो पड़े

FIFA WC 2026: लियोनेल मेसी ने खुद किया भावुक पल का खुलासा, बताया अल्जीरिया के खिलाफ गोल के बाद क्यों छलके आंसू
Lionel Messi was seen in tears

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया. अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरे लियोनेल मेसी का जादू इस मुकाबले में खूब चला. मेसी विश्व कप के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे. इसके साथ ही मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में जर्मनी के पूर्व खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

मेसी और क्लोज के नाम अब इस टूर्नामेंट में 16 गोल हैं. अल्जीरिया के खिलाफ मेसी शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्जेंटीना के लिए मैच का पहला गोल 17वें मिनट में किया. मेसी का जबरदस्त शूट गोलकीपर को छकाता हुआ निकल गया.

मैदान पर क्यों भावुक हुए लियोनेल मेसी, बताई वजह

मुश्किल दिनों को याद कर मैदान पर भावुक हुए लियोनेल मेसी, साथियों के सहयोग के लिए जताया आभारमैच खत्म होने के बाद जब दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी से मैदान पर उनके भावुक होने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने दिल खोलकर अपनी बात रखी. मेसी ने खुलासा किया कि उनकी आंखों में आए आंसू उस कठिन दौर का नतीजा थे, जिससे उन्हें इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले गुजरना पड़ा था. इसके साथ ही उन्होंने इस मुश्किल वक्त में ढाल बनकर खड़े रहने के लिए अपने साथी खिलाड़ियों और अर्जेंटीना टीम के पूरे स्टाफ का शुक्रिया अदा किया.

व्यक्तिगत रूप से मुश्किल दौर का सामना किया

मेसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैदान पर उमड़ी इन भावनाओं का फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं था. असल में मैंने पिछले कुछ दिनों में बहुत कठिन और व्यक्तिगत रूप से मुश्किल दौर का सामना किया है, जो खेल से पूरी तरह अलग था." उन्होंने अपनी टीम की तारीफ करते हुए आगे कहा, "मैं अपने सभी साथियों और पूरी टीम का दिल से शुक्रगुजार हूं. मुश्किल समय में उन्होंने मेरा पूरा ख्याल रखा और यह पक्का करने के लिए कड़ी मेहनत की कि मैं मानसिक और शारीरिक रूप से बिल्कुल ठीक रहूं."

इसके बाद दूसरे हाफ में मेसी का जलवा देखने को मिला. मैच के 60वें मिनट में मेसी ने रिबाउंड पर मिले मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की और गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया. मैच के 76वें मिनट में मेसी ने इस मुकाबले में गोल की हैट्रिक पूरी की. उन्होंने बॉक्स के बाहर से मिली गेंद को बाएं पैर से गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया. मेसी के आगे अल्जीरिया का डिफेंस बेहद कमजोर साबित हुआ. मेसी ने अपने करियर में यह 61वीं बार एक मैच में तीन गोल करने का कारनामा किया, जबकि अर्जेंटीना की ओर से खेलते हुए मेसी ने 11वीं हैट्रिक लगाई.

तीन गोल करने के बाद मेसी को मैच के 80वें मिनट में सब्सटीट्यूट कर दिया गया. मैदान से बाहर जाते वक्त फैंस ने उनके लिए स्टैंड्स में खड़े होकर तालियां बजाईं. इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही मेसी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह छह विश्व कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. इस मुकाबले से पहले मेसी के नाम 26 मुकाबलों में 13 गोल दर्ज थे, लेकिन उन्होंने एक ही मैच में तीन गोल करते हुए अपना कमाल दिखाया.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक भारद्वाज
Sub Editor
मैं करीब 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूं. फिलहाल एनडीटीवी में सब एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं. खेल और पॉलिटिकल बीट्स... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com