Lionel Messi shared this message on his social media: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद दिग्गज मेसी काफी निराश हो गए थे, मैदान पर हार के बाद मेसी रोते हुए भी नजर आए थे. वहीं, अब इस हार के बाद मेसी ने पहली बार रिएक्ट किया है. मेसी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए स्पेन की टीम को बधाई दी है और साथ ही अपनी टीम के ओवरऑल परफॉर्मेंस की तारीफ की है. हालांकि अपने पोस्ट में मेसी ने रिटायरमेंट को लेकर किसी तरह को कई संदेश या हिंट नहीं दिया है.

मेसी ने लिखा, "बहुत दर्द है, और इस घाव को भरने में समय लगेगा. लेकिन मेरे पास सभी अच्छी चीजें भी हैं... हमने अपना सब कुछ देकर मैच पलट दिए.. ऐसे पल जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे, और पूरे देश का सपोर्ट, जिसने इस ग्रुप की कड़ी मेहनत और कोशिश के साथ मिलकर हमें एक बार फिर दुनिया के एलीट ग्रुप में वापस ला दिया. अभी हमारी कामयाबी की पूरी तरह तारीफ करना मुश्किल है, लेकिन यह ग्रुप लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा. हर बधाई और मैसेज के लिए दिल से शुक्रिया. एक बार फिर, हम एक देश के तौर पर एकजुट हुए और अर्जेंटीना होने का बहुत गर्व शेयर करते हुए एक साथ खड़े हुए. मैं स्पायर को चैंपियनशिप जीतने पर भी बधाई देना चाहता हूं. "
बता दें कि न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में, फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निर्णायक गोल करके स्पेन के लिए दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब पक्का किया और अपनी अजेय लय को यूरोपियन रिकॉर्ड 38 मैचों तक बढ़ाया. दूसरी ओर पूरे टूर्नामेंट में मेसी ने 8 गोल किए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने. पहले नंबर पर किलियन एमबाप्पे रहे जिन्होंने 10 गोल कर गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम किया.
मेसी मैदान पर कब दिखेंगे.
मेसी इसी हफ्ते मैदान पर वापसी कर सकते हैं. इंटर मियामी का अगला मैच 22 जुलाई को है. इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह उस मैच में खेलेंगे या नहीं, लेकिन वह दिसंबर 2028 तक मियामी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हैं. देखना होगा कि क्या मेसी शिकागो फायर के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरेंगे या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं