फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को मैदान पर जैसे ही लियोनल मेस्सी मैदान पर उतरेंगे, वैसे ही वो इतिहास रच देंगे. मेस्सी अपना रिकॉर्ड छठा विश्व कप खेल रहे हैं. मेस्सी ने संकेत दिए हैं कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है, ऐसे में फैंस की नजरें अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार पर टिकी होंगी. कैनसस स्टेडियम में मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी. मेस्सी पहले ही वर्ल्ड कप में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने के मामले में सबसे आगे हैं. इंटर मियामी स्टार ने 26 मुकाबले खेले हैं और 2314 मिनट मैदान पर बिताए हैं. यह किसी अन्य महान खिलाड़ी की तुलना में सर्वाधिक है. साल 1962 के बाद से कोई भी डिफेंडिंग चैंपियन अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई है, और अर्जेंटीना इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ना चाहेगी. इसके लिए जरूरी है कि मेस्सी का जादू चले. अगर मेस्सी का मौजूदा वर्ल्ड कप में जादू चलता है तो वह कुछ मेगा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
खेलेंगे रिकॉर्ड छठा विश्व कप
मेस्सी पहले ही सर्वाधिक वर्ल्ड कप मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं. बुधवार को वह जब एक्शन में होंने तो उनका यह छठा वर्ल्ड कप होगा. रोनाल्डो और मेक्सिको के गोलकीपर गुइलर्मो ओकोआ का भी यह छठा विश्व कप है.
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल कंट्रीब्यूशन
साल 2022 में अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले लियोनेल मेसी फीफा विश्व कप के इतिहास में गोल कंट्रीब्यूशन के मामले में पेले के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है. अल्जीरिया के खिलाफ अगर वो एक गोल करते हैं या फिर असिस्ट करते हैं तो वह यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. विश्व कप में मेस्सी के नाम 13 गोल और 8 असिस्ट हैं.
सर्वाधिक असिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक असिस्ट करने के मामले में मेस्सी और माराडोना संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है. मेस्सी ने पांच अलग-अलग टूर्नामेंट में 26 वर्ल्ड कप मैचों में असिस्ट किए हैं. जबकि माराडोना ने चार टूर्नामेंट के 21 वर्ल्ड कप मैचों में 8 असिस्ट किए हैं. मेस्सी जैसे ही जारी टूर्नामेंट में एत भी असिस्ट करेंगे, वो इस लिस्ट में सबसे आगे निकल जाएंगे.
सबसे अधिक गोल का रिकॉर्ड
जर्मनी के स्टार खिलाड़ी क्लोस फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं उन्होंने 2022 से लेकर 2014 के बीच में चार विश्व कप में हिस्सा लिया और इस दौरान खेले 24 मुकाबलों में कुल 16 गोल किए. 2002 और 2006 में क्लोस ने 5-5 गोल दागे थे, जबकि साल 2010 में 4 और अपने करियर के आखिरी विश्व कप में उन्होंने 2 गोल किए थे.
मेस्सी अगर मौजूदा वर्ल्ड कप में 4 गोल दागते हैं तो वह इस लिस्ट में सबसे आगे निकल जाएंगे. मेस्सी ने 2006 से लेकर 2022 के बीच वर्ल्ड कप में अब तक कुल 13 गोल किए हैं. कतर में खेला गया आखिरी विश्व कप मेसी के लिए यादगार रहा था और उन्होंने 7 गोल करके अर्जेंटीना को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत
वर्ल्ड कप मैचों में जीत का अभी का रिकॉर्ड मिरोस्लाव क्लोस के नाम है, जिन्होंने 17 मैच जीते हैं. लियोनेल मेसी ने 16 वर्ल्ड कप मैचों में जीत दर्ज की हैं, जिसका मतलब है कि अगर अर्जेंटीना टूर्नामेंट के दौरान दो और मैच जीतता है, तो वह इतिहास में सबसे ज़्यादा जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. यह एक ऐसा माइलस्टोन है जो कभी पहुंचना बहुत मुश्किल लगता था, लेकिन अब यह मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन की पहुंच में है.
यह भी पढ़ें: मेस्सी का आखिरी मिशन: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की पहली परीक्षा, कब और कहां देखे पाएंगे लाइव, तमाम डिटेल
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में मिली हार और इस देश ने अपने हेड कोच को ही निकाल दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं