विज्ञापन

निंजा टर्टल और लियो की जंग में कौन बीस-कौन इक्कीस, मेसी और एमबाप्पे में कौन ज़्यादा घातक?

मोरक्को के खिलाफ एक गोल और एक असिस्ट के बाद फ्रांस के कप्तान किलर एम्बाप्पे गोल्डन बूट की रेस में लियोनेल मेसी से आगे निकल आए हैं.

निंजा टर्टल और लियो की जंग में कौन बीस-कौन इक्कीस, मेसी और एमबाप्पे में कौन ज़्यादा घातक?
Kylian Mbappe vs Lionel Messi FIFA World Cup 2026

किलर एमबाप्पे और लायन मेसी दोनों विश्व विजेता खिलाड़ी हैं. निंजा टर्टल या डोन्टेलो के नाम से मशहूर एमबाप्पे सुपर फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. वहीं मेसी अपने मैजिक से सबको मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. कामयाबी दोनों के कदम चूम रही है और दुनिया भर में दोनों दिग्गजों के फ़ैन्स के बीच भी होड़ लग गई है. फ़्रांस के किलियान एमबाप्पे बड़े स्टेज पर और क़हर ढा रहे हैं. नॉकआउट में एक और गोल कर एमबाप्पे ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना डाला. रियाल मैड्रिड स्टार फ़्रांस के कप्तान एमबाप्पे के नाम वर्ल्ड कप में कुल 20 गोल हो गए हैं. गोलमशीन एमबाप्पे ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाते रहे हैं जो लंबे समय तक नहीं टूटनेवाला नज़र आने लगा है. 

नॉकआउट में एमबाप्पे हैं बॉस!

फ़्रांस के 27 साल के कप्तान किलियान एमबाप्पे राजनीति सहित सभी बातों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं और मैच भी खुलकर खेलते हैं. गोलमशीन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप के नॉकआउट मैचों में 12 गोल पूरे करके अपने रिकॉर्ड को और शानदार कर लिया है.

गोलमशीन एमबाप्पे के नाम मौजूदा वर्ल्ड कप में मेसी की तरह 8 गोल हो गए हैं, लेकिन एमबाप्पे 3 असिस्ट के चलते गोल्डन बूट की रेस में मेस्सी से आगे हैं.

वर्ल्ड कप 2026 के गोलमशीन

एमबाप्पे - 8 गोल || मेसी-8 गोल II हालैंड - 7 गोल II हैरी केन- 6 गोल II डेम्बेले- 5 गोल

वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल के मामले में 39 साल के मेसी, 27 साल के एमबाप्पे पर फ़िलहाल बीस पड़ रहे हैं. मेस्सी के नाम 21 जबकि, एमबाप्पे के नाम 20 गोल हैं.

गोलमशीन एमबाप्पे के नाम मौजूदा वर्ल्ड कप में मेसी की तरह 8 गोल हो गए हैं, लेकिन एमबाप्पे 3 असिस्ट के चलते गोल्डन बूट की रेस में मेस्सी से आगे हैं.  उनके साथ रेस में नॉर्वे के धुरंधर हालैंड - गोल, इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन- 6 गोल, और फ़्रांस के राइट विंगर ओस्मान डेम्बेले- 5 गोल, भी धूम मचा रहे हैं.

यही नहीं गोल असिस्ट करने के मामले में मेसी के नाम वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड बन चुका है. मेसी के नाम 9 बार असिस्ट करने का रिकॉर्ड दर्ज है. पहले ये रिकॉर्ड डिएगो मैराडोना के नाम था. लेकिन मौजूदा वर्ल्ड कप में असिस्ट के मामले में किलर एमबाप्पे पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. 

किसके नाम कितनी जीत, कौन ज़्य़ादा घातक?

मेसी या एमबाप्पे में जो भी वर्ल्ड कप 2026 का ख़िताब जीत सके, इतिहास रचेंगे. मेसी ने वर्ल्ड कप में अबतक 21 मैचों में जीत अपने नाम की है. जबकि, एमबाप्पे ने 17 मैच जीते. मेस्सी ने वर्ल्ड कप में खेले 31 मैचों खेले हैं और उनका जीत प्रतिशत 68 का है, जबकि एमबाप्पे ने 20 मैच खेले हैं जीत प्रतिशत 85 का है. यानी वर्ल्ड कप में एमबाप्पे कहीं ज़्यादा घातक खिलाड़ी नज़र आते हैं. विश्व कप इतिहास के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने की रेस का रोमांच हर मैच के साथ बढ़ता जा रहा है.

मोरक्को के ख़िलाफ़ क्वार्टर फ़ाइनल मैच में एमबाप्पे ने असिस्ट किया, पेनल्टी मिस की और गोल भी किया. 60 साल के फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा सिर्फ़ दूसरी बार हुआ. गोलमशीन एमबाप्पे ने 20 मैचों में 20 गोल दागे हैं जो 96 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में गोल करने की सबसे तेज़ रफ़्तार है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी- आर्चर के बीच चल रही है अलग ही जंग, खुलकर सामने आई बड़ी खामी, आंकड़े हुए बेहाल

यह भी पढ़ें: आईपीएल के शेर, तेज पिचों पर ढेर, इन 5 सबसे बड़ी वजहों से टीम अय्यर ने गंवा दी सीरीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
France, Football, Kylian Mbappe Lottin, Lionel Messi, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com