विज्ञापन

सुपर ‘हीरो’ केन के करिश्माई गोल से बढ़ी टिकट की कीमत, सबसे सस्ता टिकट सवा 3 लाख का

Harry Kane scores twice as England beats DR Congo: इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले केन ने 86वें मिनट में निर्णायक गोल दागा. इससे पहले ब्रायन सिपेंगा ने कांगो को हाफटाइम तक एक गोल की बढत दिलाकर सभी को चौंका दिया था.

सुपर ‘हीरो’ केन के करिश्माई गोल से बढ़ी टिकट की कीमत, सबसे सस्ता टिकट सवा 3 लाख का
Harry Kane, FIFA World cup 2026: हैरी केन ने रचा इतिहास

Harry Kane's masterpiece: इंग्लैंड ने अबतक सिर्फ एक बार 1966 में वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता है. लेकिन इस बार इस टीम को खिताब का मजबूत दावेदार क्यों माना जा रहा है, ये उनके कप्तान ‘हीरो' हैरी केन ने मैच में 2 गोल कर साबित कर दिया. हैरी केन ने 2 गोल कर पेले के वर्ल्ड कप में गोल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. फ़ैन्स को 60 साल बाद एक बार फिर से इंग्लैंड से उम्मीदें बढ़ गई हैं. फीफा ने मैच की अहमियत देखते हुए डाइनैमिक टिकट की कीमत भी बढ़ा दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

सवा 3 लाख से ज़्यादा के टिकट

इंग्लैंड की टक्कर मेक्सिको के एज़टेक स्टेडियम में 6 जुलाई को मेज़बान टीम से होगी. मेक्सिको की टीम ने टूर्नामेंट में अबतक कोई गोल नहीं खाया है. हैरी केन के गोल से इंग्लैंड के फ़ैन्स बड़ा ख़्वाब देखने लगे हैं. कोच थॉमस टचेल ये भी उम्मीद कर रहे हैं कि नॉक आउट में कुछ मैच पेनल्टी शूट आउट के ज़रिये जीतने होंगे. टचेल अपनी टीम से पेनल्टी शूटआउट की एक्स्ट्रा तैयारी करवा रहे हैं. मेक्सिको-इंग्लैंड के राउंड ऑफ़ 16 में टक्कर का रोमांच इस कदर बढ़ गया है कि फ़ीफ़ा साइट पर इस मैच का सबसे सस्ता टिकट भी 2.6 हज़ार पाउंड या सवा 3 लाख रुपये से ज़्यादा महंगा बिक रहा है. एज़टेक स्टेडियम की क्षमता 80,000 से ज़्यादा है और वो मैच पूरी तरह हाउसफुल होनेवाला है. 

कमबैक करते हुए जीता इंग्लैंड

70 मिनट तक लगा कि क़न्गो वर्ल्ड कप से थॉमस चटेल की टीम को टूर्नामेंट से बाहर करने वाली है. लेकिन टॉटनहम हॉटस्पर के लिए 213 गोल और बायेर्न म्यूनिख़ के लिए 98 गोल करनेवाले हैरी केन करने वाले हैरी केन अपनी टीम के सुपरहीरो बन गए. हैरी केन ने 75वें और 86वें मिनट में 2 शानदार गोल कर वर्ल्ड फ़ुटबॉल को फिर से अपनी अहमियत साबित कर दी. इंग्लैंड के लिए 118 मैचों में 84 गोल हैरी केन के नाम अब मौजूदा वर्ल्ड कप में 5 और सभी वर्ल्ड कप में अब महान पेले से एक ज़्यादा 13 गोल हो गए हैं. 

वर्ल्ड कप के गोल मशीन

रैंकखिलाड़ीदेशगोल
1लियोनेल मेसीअर्जेन्टीना19
2किलियान एमबापेफ़्रांस 18
3मिरोस्लाव क्लोज़ाजर्मनी16
4 रोनाल्डो  पुर्तगाल15
5 गर्ड म्यूलरजर्मनी14
6जस्ट फ़ोंटेनफ़्रांस13
7हैरी केनइंग्लैंड13
8 पेलेब्राज़ील12

वर्ल्ड चैंपियन टीम पर बाहर होने का रहा दबाव 

कॉन्गो की टीम ने 75 मिनट तक इंग्लैंड  की नाक में दम किये रखा. मगर हैरी ने कमबैक करते हुए  इंग्लैंड के लिए गोल दागे और मैच के हीरो बन गए. इस जीत के बाद इंग्लैंड- मेक्सिको के टिकट की कीमत फ़ीफ़ा साइट पर सवा तीन लाख रुपये या उससे ज़्यादा हो गई है.  इंग्लैंड और कॉन्गो के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मैच में पहला गोल सिर्फ़ दूसरी बार वर्ल्ड कप खेल रही कॉन्गो के ब्रायन सिपेन्गा ने किया. सिपेन्गा के 7वें मिनट में गोल के बाद हालांकि इंग्लैंड की टीम बेहतर खेलती रही..लेकिन 74 मिनट तक गोल करने में नाकाम रही. 

Latest and Breaking News on NDTV

75वें मिनट में करियर में 500 से ज़्यादा गोल कर चुके गोलमशीन हैरी केन के हेडर ने इंग्लैंड को बराबरी पर ला दिया. 11 मिनट बाद एक बार फिर कोच थॉमस टचेल के लिए हैरी सुपर हीरो बन गए. इंग्लैंड ने कॉन्गो को 2-1 से हरा दिया. प्री- क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड की टक्कर मेज़बान मेक्सिको से एज़टेक स्टेडियम में 5 जुलाई को होगी.

ये भी पढ़ेंFIFA वर्ल्ड कप: हैरी केन ने पेले का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, कांगो को हराकर इंग्लैंड पहुंचा राउंड 16 में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, England, Harry Kane, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com