विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2022

ब्राजील के महान फुटबॉलर Pele के स्वास्थ्य में आई भारी गिरावट, कीमोथेरेपी का नहीं हो रहा असर: Report

प्रतिष्ठित फुटबॉलर पेले (Pele) ने खुद भी शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट दिया था, जिसमें बताया था कि वह अपनी मासिक चेकअप के लिए अस्पताल में हैं और दुनिया भर से उन्हें मिल रहे सकारात्मक संदेशों से वह शुक्रगुजार हैं.

ब्राजील के महान फुटबॉलर Pele के स्वास्थ्य में आई भारी गिरावट, कीमोथेरेपी का नहीं हो रहा असर: Report
Brazil Football Legend Pele

Pele Health News: निसंदेह दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में से एक, ब्राजीलियाई दिग्गज पेले (Pele) कुछ दिनों से अस्पताल में हैं. हालांकि उनकी बेटी ने पहले कहा था कि कोई आपात स्थिति नहीं है, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार फिलहाल उनकी हालत (Pele Health Update) में गिरावट आई हैं और स्थिति खराब बताई जा रही है. पेले के कैंसर पर अब कीमोथेरेपी का असर नहीं हो रहा है, और उन्हें 'उपशामक देखभाल' में ले जाया गया है.

बता दें कि पेले को उनके कैंसर के इलाज के पुनर्मूल्यांकन के लिए अस्पताल ले जाया गया था लेकिन पता चला कि उन्हें फेफड़े में संक्रमण है. साल 2021 में पेले के कोलन से ट्यूमर निकाला गया था. तब से वह नियमित रूप से अस्पताल आ रहे हैं.

ब्राजीलियाई अखबार फोल्हा डी एस पाउलो की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज फुटबॉलर की कीमोथेरेपी को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें उपशामक देखभाल के तहत रखा गया है और केवल दर्द और सांस की तकलीफ जैसे लक्षणों के लिए इलाज किया जा रहा है.

पाकिस्तानी फैंस ने तो इस बार हदें पार कर दी! मोहम्मद शमी के चोटिल होने पर यह कह कर उड़ाया मजाक

Babar Azam को बताया ‘दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज' तो Twitter ने माइकल वॉन को दिलाई Virat Kohli की याद

इससे पहले शुक्रवार को, ब्राजील की मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया कि पेले पर एंटीबायोटिक उपचार का असर हो रहा था और वह "स्वास्थ्य में सामान्य सुधार के साथ" स्थिर स्थिति में थे.

प्रतिष्ठित फुटबॉलर ने खुद भी अपने स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट दिया था, जिसमें बताया था कि वह अपनी मासिक चेकअप के लिए अस्पताल में हैं और दुनिया भर से उन्हें मिल रहे सकारात्मक संदेशों से वह शुक्रगुजार हैं.

उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, "दोस्तों, मैं अपनी मासिक चेकअप के लिए अस्पताल में हूं. इस तरह के सकारात्मक संदेश प्राप्त करना हमेशा अच्छा होता है. इस श्रद्धांजलि के लिए कतर का और मुझे अच्छी वाइब्स भेजने वाले सभी को धन्यवाद!"

A post shared by Pelé (@pele)

मंगलवार को पेले की बेटी ने कहा था: "मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में आज मीडिया में बहुत सी चिंताएं हैं. वह अस्पताल में दवा ले रहे हैं. कोई आपातकालीन या नई गंभीर संभावना नहीं है. मैं नए साल के लिए वहीं रहूंगी और कुछ तस्वीरें पोस्ट करने का वादा करती हूं."

फैंच फुटबॉलर काइलियान एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) जैसे कई खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने भी पेले के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया पर पेले के लिए संदेश पोस्ट किए हैं.

PAK vs ENG: “ऐसी पिच पर तो नसीम शाह भी 70-80 रन कर देगा”, रावलपिंडी टेस्ट देख भड़के शाहिद अफरीदी

ब्राजील को FIFA World Cup में हराने वाला पहला अफ्रीकी देश बना कैमरून लेकिन टूर्नामेंट से बाहर

FIFA WC 2022: Brazil को हराकर Cameroon ने वो कर दिखाया जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com