मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में कदम रख लिया है. लेकिन मैक्सिको की जीत में उनके फ़ैन्स ने भी उनकी टीम की मदद करने का अलग ही नमूना पेश कर दिया. मैक्सिको के फ़ैन्स मेहमान इक्वाडोर की टीम होटल के बाहर रात भर ड्रम, भोंपू बजाकर और शर मचाकर उनकी नींद हराम करते रहे. इक्वाडोर की टीम ने फ़ीफ़ा से आधिकारिक तौर पर इसकी शिकायत भी कर दी है. मैक्सिको ने स्पेन की तरह ही अपने ख़िलाफ़ अबतक कोई गोल नहीं होने दिया है.
इक्वाडोर के होटल के बाहर मैक्सिको के फ़ैन्स का हंगामा
राउंड ऑफ़ 32 के मैच के लिए इक्वाडोर की टीम 48 घंटे पहले मेक्सिको सिटी पहुंचना चाह रही थी जिसकी अनुमति उन्हें नहीं मिल पाई. लेकिन मैच से 24 घंटे पहले इक्वाडोर की टीम मैक्सिको एयरपोर्ट से 65 किमी दूर ट्रैफ़िक जाम से जूझते हुए अपने होटल Westin पहुंची तो उन्हें अलग तरह की मुश्किलों का भी सामना करना था.
Mexican fans brought drums, fireworks, and car horns outside Ecuador's team hotel to keep the players from sleeping 🤣🇲🇽🎺
— Bleacher Report (@BleacherReport) June 30, 2026
(Via @zaritzisosa, @ECZ23) pic.twitter.com/XsQQ1h0IN5
और इन मुश्किलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
🇲🇽🇪🇨 Mexico fans pulled up outside Ecuador's team hotel and spent the night blasting horns and trumpets, trying to make sure the players got zero sleep.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 30, 2026
Forget tactics, formations, or training sessions.
This is psychological warfare with a trumpet section.
Writer: Ian…
मैक्सिको सिटी में वेस्टिन WESTIN होटल के बाहर ये नज़ारा किसी रॉक शो का नहीं... ये फ़ुटबॉल फ़ैंस अपनी मैक्सिको टीम की जीत के लिए इसका 12वां खिलाड़ी बन गए. मैच से 24 घंटे पहले पहुंची इक्वाडोर की टीम मैच से पहले सो नहीं पाए इसके लिए ये फ़ैन्स होटल के बाहर ड्रम बजाकर, भोंपू बजाकर और रात भर धमा-चौकड़ी कर उन्हें तंग करते रहे.
मैक्सिको के हाई अल्टीट्यूड पर खेलना आसान नहीं
मैक्सिको सिटी के क़रीब 7500 फ़ीट की ऊंचाई पर एज़टेक स्टेडियम में मेहमान टीमों को पहले ही खुद को ढालने में परेशानी हो रही है. आमतौर पर यहां टीमें थोड़ा वक्त पहले पहुंचकर खुद को कम ऑक्सीजन वाले हाई अल्टीट्यूड में ढालने की कोशिश करती हैं. या फिर ‘फ़्लाई इन- फ़्लाई आउट' अप्रोच के साथ मैच खेलने पहुंचती है. य़ानी, मैच से ठीक पहले पहुंचकर हाई अल्टीट्यूड का असर होने से पहले वापस चली जाती हैं.
उसपर फ़ैन्स का ये रुख़ ज़ाहिर तौर पर मेहमान टीम के लिए ख़तरे से खाली नहीं. मैक्सिको ने अबतक बिना कोई गोल खाए प्री-क्वार्टरफ़ाइनल में जगह बना ली है. मेक्सिको के 11 खिलाड़ियों की टीम ने इक्वाडोर को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया, मगर फ़ैन्स ने 12वां खिलाड़ी बनकर ज़रूर अपने टीम की मदद की है.
यह भी पढ़ें: कप्तान किलियान एमबाप्पे ने फिर किए 2 गोल, क्यों फ्रांस लग रहा है सबसे मजबूत दावेदार?
यह भी पढ़ें: इशान किशन पहली बार बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक की बादशाहत खत्म, बने चौथे भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं