39 साल में भी चल रहा है अर्जेन्टीनी कप्तान मेसी का मैजिक है बरक़रार तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन रच रहे हैं अलग इतिहास. सेनापति एमबाप्पे ने फ़्रांस को बना दिया फौलाद तो कप्तान रॉड्रि के स्पेन के गोलपोस्ट पर लगा दी है स्टील की दीवार. खिताब से पहले फ़ाइनल के टिकट के लिए टेंशन और बेइंतहा दबाव के बीच 500 करोड़ की इनामी रकम (50 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 480 करोड़ रुपये) और वर्ल्ड चैंपियन के ख़िताब के लिए चार टीमों में किसका पलड़ा है सबसे भारी डालते हैं एक नज़र.
पहला सेमीफ़ाइनल- फ़्रांस VS स्पेन, 15 जुलाई, डलास स्टेडियम, 12:30AM
फ़्रांस के विश्व विजेता कप्तान किलियान एमबाप्पे और स्पेन के 19 साल के वंडरकिड लैमीन यामाल के नाम आज दुनिया के 200 देशों के फ़ुटबॉल फ़ैन्स की ज़ुबान पर हैं. 1998 और 2018 की वर्ल्ड चैंपियन फ़्रांस के कप्तान एमबाप्पे अपने कोच कोच दिदिए दुशांप के साथ फ़ाइनल के लिए मुस्तैद हो चुके हैं.
जबकि, 2010 की विजेता स्पेन के लिए 16 साल बाद एक बार फिर ख़िताब जीतने का मौक़ा करीब आया है. यामाल ने कल ही अपना 19वां जन्मदिन मनाया है. इस बार कोच लुइस डे ला फुएन्ते और कप्तान रॉड्रि की सॉलिड डिफेंसिव जोड़ी की रणनीति 2010 विपक्षी टीमों को टिकिटाका स्टाइल से भी ज़्यादा परेशान कर रही है.
4-2-3-1 के साथ एक आक्रामक तो एक सुपर डिफेंसिव
4-2-3-1 की रणनीति से फ़्रांस ने टूर्नामेंट में अबतक 16 गोल किए हैं और 2 खाये हैं. जबकि, 4-2-3-1 के फॉर्मेशन से ही स्पेन ने 6 मैचों में 11 गोल किए और सिर्फ़ 1 गोल अपने ख़िलाफ़ होने दिया.
FIFA 2026 में फ़्रांस का सफ़र
QF: मोरक्को को 2-0 से हराया
Rd ऑफ़ 16: पराग्वे को 1-0 से हराया
Rd ऑफ़ 32: स्वीडन को 3-0 से हराया
ग्रुप-I: नॉर्वे को 4-1 से हराया
ग्रुप-I: इराक को 3-0 से हराया
ग्रुप-I: सेनेगल को 3-1 से हराया
सेमीफ़ाइनल का हिसाब-क़िताब
जबकि स्पेन ने फ़्रांस के पिछले दो साल दो बड़े फ़ाइनल में शिकस्त दी है. जर्मनी के बाद सबसे ज़्यादा 8 बार सेमीफ़ाइनल में पहुंची फ़्रांस की टीम का वर्ल्ड कप में स्पेन के साथ सिर्फ़ एक बार 2006 में सामना हुआ जब ज़िनेडिन ज़िडान की टीम ने स्पेन को 3-1 से शिकस्त दी थी.
उधर UEFA यूरो 2024 और 2025 के UEFA Nations League के सेमीफ़ाइनल में ला रोख़ा ने ले ब्लू को जो पटखनी दी है उससे फ़्रांस की टीम अब भी सकते में है.
दोनों टीमों के बीच 38 मैचों का इतिहास स्पेन के भारी होने के संकेत देता है जिसमें फ़्रांस ने 13 और स्पेन ने 18 मैच जीते, 7 मैच ड्रॉ रहे. लेकिन मौजूदा फ़ॉर्म में फ़्रांस कहीं ज़्यादा घातक नज़र आता है.
फ़्रांस VS स्पेन आंकड़ों का इतिहास स्पेन के पक्ष में
मैच 38
फ़्रास जीता 12
स्पेन जीता 18
ड्रॉ मैच 7
FIFA 2026 में स्पेन का सफ़र
QF: बेल्जियम को 2-1 से हराया
Rd ऑफ़ 16: पुर्तगाल को 1-0 से हराया
Rd ऑफ़ 32: ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया
ग्रुप-I: ऊरुग्वे को 1-0 से हराया
ग्रुप-I: सऊदी अरब को 4-0 से हराया
ग्रुप-I: केप वेर्दे के साथ 0-0 ड्रॉ
सेमीफ़ाइनल-2: अर्जेन्टीना VS इंग्लैंड, 16 जुलाई, अटलांटा स्टेडियम, 12:30AM
मेसी मैजिक बरक़रार
अर्जेन्टीनी कप्तान लियोनेल मेसी अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. सबसे ज़्यादा 21 गोल और मौजूदा वर्ल्ड कप में 8 गोल के साथ वो कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. वो लगातार दूसरी दफ़ा वर्ल्ड कप जीतने का इतिहास भी रचने के नज़दीक नज़र आ रहे हैं.
DIVIDE करना सबसे आसान है- हैरी केन
सेमीफ़ाइनल से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने DIVIDE & RULE करने वाली नीति पर प्रहार किया है. हैरी केन ने कोच थॉमस टुचेल और जूड बेलिंघम के पिछले मैच के बाद बयानों को नज़रअंदाज़ किया है. केन ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए ‘It's Coming Home' के नारे की तर्ज पर कहा है, ‘हम साथ-साथ हैं.' 1966 के 60 साल बाद दूसरे ख़िताब के लिए इंग्लैंड बेक़रार है.
उधर मेसी के मैजिक को साकार करने के लिए अल्वारेज़ फॉर्म से लगातार दूसरी बार ख़िताब पर कब्ज़ा कर 100 साल में नया इतिहास लिखना चाहते हैं.
FIFA 2026: Semifinal-2 अर्जेन्टीना VS इंग्लैंड, 16 जुलाई, 12:30AM*
अर्जेन्टीनी कप्तान लियोनेल मेसी अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. सबसे ज़्यादा 21 गोल और मौजूदा वर्ल्ड कप में 8 गोल के साथ वो कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. वो लगातार दूसरी दफ़ा वर्ल्ड कप जीतने का इतिहास भी रचने के नज़दूक नज़र आ रहे हैं.
वर्ल्ड कप में अर्जेन्टीना का सफ़र
QF: स्विट्ज़रलैंड को 3-1 से हराया
Rd ऑफ़ 16: इजिप्ट को 3-2 से हराया
Rd ऑफ़ 32: केप वेर्दे को 3-2 से हराया
ग्रुप-J: जॉर्डन को 2-1 से हराया
ग्रुप-J: ऑस्ट्रिया 2-0 से हराया
ग्रुप-J: अल्जीरिया को 3-0 से हराया
लेकिन तीन बार के चैंपियन अर्जेन्टीना की राह में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन और कोच थॉमस टचेल की टीम दीवार बनकर खड़ी है. 1966 की विश्व विजेता टीम के सामने 60 साल बाद ख़िताब जीतने का मौक़ा सामने आया है. अर्जेन्टीना और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच अटलांटा स्टेडियम मे गुरुवार की रात 12:30 बजे खेला जाएगा.
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का सफ़र
QF: नॉर्वे को 2-1 से हराया
Rd ऑफ़ 16: मेक्सिको 3-2 से हराया
Rd ऑफ़ 32: कॉन्गो को 2-1 से हराया
ग्रुप-L: पनामा को 2-0 से हराया
ग्रुप-L: घाना से 0-0 से मैच ड्रॉ
ग्रुप-L: क्रोएशिया को 4-2 से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं