विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, एक्स्ट्रा टाइम में पलटी बाजी, जूड बेलिंगहैम रहे जीत के हीरो

फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड चौथी बार पहुंच गया है. अब फाइनल मुकाबला 16 जुलाई को अर्जेंटीना या स्विटजरलैंड की टीम से होगा.

FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, एक्स्ट्रा टाइम में पलटी बाजी, जूड बेलिंगहैम रहे जीत के हीरो
फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड सेमीफाइनल में

FIFA World Cup 2026, Norway vs England: फीफा वर्ल्ड कप में नॉर्वे को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया है. नॉर्वे नॉकआउट में टूर्नामेंट से बाहर हुआ और इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराया. एक्स्ट्रा टाइम में मैच का का फैसला हुआ. इंग्लैंड के लिए दोनों गोल जूड बेलिंगहैम ने किए. नॉर्वे के लिए इकलौता गोल आंद्रेस शेलदेरप ने किया. बता दें कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टक्कर अर्जेंटीना या स्विटजरलैंड से 16 जुलाई को होगी.

मैच के दौरान नॉर्वे ने सबसे पहले गोल किया था. 36वें मिनट में शेल्डेरुप के बेहतरीन गोल से नॉर्वे ने 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके 11 मिनट बाद ही जूड बेलिंगहैम ने गोल दाग कर इंग्लैंड को बराबरी पर पहुंचा दिया. हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रही.  दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन दोनों टीम फुल टाइम तक गोल करने में कामयाब नहीं हो सके. 

एक्स्ट्रा टाइम का रोमांच

एक्स्ट्रा टाइम में इंग्लैंड ने बाजी मारी और  शुरुआत में ही बेलिंगहैम ने करिश्माई गोल दागकर इंग्लैंड नोर्वे से आगे निकल गई. उन्होंने मैच के 93वें मिनट में गोल करके मैच की बाजी पलट दी. एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट तक इंग्लैंड ने बढ़त को बनाए रखा, नोर्वे ने अपनी ओर से काफी कोशिश की लेकिन इंग्लैंड के किस्मत को पलट नहीं सके और आखिर में इंग्लैंड यह मैच 2-1 से जीतने में सफल हो गया. इंग्लैंड की ओर से दोनों गोल बेलिंगहम ने किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

जीत का हीरो

इंग्लैंड की  जीत का हीरो जूड बेलिंगहैम रहे जिन्होंने इंग्लैंड के लिए दोनों गोल किए और मैच को बदलने का काम किया. पहले हाफ के आखिर में इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं, क्योंकि नॉर्वे, एंड्रियास श्जेल्डरप ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी.  लेकिन इसके बाद बेलिंगहैम ने शानदार गोल करके बराबरी दिलाई.  रेगुलर टाइम के दूसरे हाफ में नॉर्वे की टीम कहीं बेहतर खेल रही थी, इंग्लैंड संघर्ष कर रहा था...उनका खेल उम्मीद के मुताबिक नहीं था.  लेकिन फिर बेलिंगहैम ने करिश्मा किया और मैच को बदल कर रख दिया. 

बेलिंगहैम ने खेल का रुख बदलते ही एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में इंग्लैंड को बढ़त दिला दी. यह एक बेहतरीन फिनिश थी, जैसे ही नॉर्वे के गोलकीपर ओर्जन हास्कजॉल्ड नाइलैंड से इंग्लैंड के सब्स्टीट्यूट मॉर्गन रोजर्स का शॉट छूटा, गोल होना तय हो गया था.  नाइलैंड के लिए यह बहुत बुरा पल था और इस गोल के साथ बेलिंगहैम  के कुल 6 गोल हो गए, वे गोल्डन बूट की रेस में शामिल हो गए. वे 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' बनने के भी प्रबल दावेदार हैं. सबसे अहम बात यह है कि उन्होंने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com