विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बीते 96 साल में जो कोई ना कर सका- मेसी रच रहे हैं इतिहास; गोल्डन बूट की रेस में मेसी कैसे हैं सबसे आगे?

बुधवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हरा दिया. 0-1 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने जबरदस्त कमबैक किया और आखिरी में 2-1 से मैच जीता.

वर्ल्ड कप के बीते 96 साल में जो कोई ना कर सका- मेसी रच रहे हैं इतिहास; गोल्डन बूट की रेस में मेसी कैसे हैं सबसे आगे?
FIFA World Cup 2026 Argentina vs England


फ़ीफ़ा 2026 के दोनों सेमीफ़ाइनल में ना तो लियोनेल मेसी ने गोल किया ना फ़्रांस के कप्तान किलियान एमबाप्पे ने. लेकिन सबसे ज़्यादा गोल करने और टूर्नामेंट का गोल्डन बूट जीतने की रेस में मेसी ने दूसरे सभी खिलाड़ियों पर बढ़त बना रखी है. 96 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में मेसी कई रिकॉर्ड बना रहे हैं. अगर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेन्टीना फिर फ़ीफ़ा वर्ल्ड 2026 का जीतता है तो मेसी दुनिया के पहले कप्तान होंगे जिन्होंने दो बार वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया. 

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में मेसी के 2 असिस्ट

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में लियोनेल मेसी के नाम कोई गोल ना रहा. लेकिन मेसी के 2 असिस्ट ने अर्जेन्टीना के लिए दोनों गोल को गोल्डन बना दिया. वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफ़ाइनल मैच के बाद अब अर्जेन्टीनी कप्तान मेसी और फ़्रांस के कप्तान किलियान एमबाप्पे 8-8 गोलों के साथ सबसे आगे हैं. 

गोलमशीन बने हुए हैं मेसी-एमबाप्पे

मौजूदा वर्ल्ड कप में मेसी के नाम 8 गोल हैं. जबकि मेसी के उनके 6 वर्ल्ड कप के 33 मैचों में सुपरस्टार लियो के नाम सबसे ज़्यादा 21 गोल हो गए हैं. एमबाप्पे उन्हें तगड़ी टक्कर दे रहे हैं. एमबाप्पे के नाम भी मौजूदा वर्ल्ड कप में 8 गोल हैं. जबकि उनके तीसरे वर्ल्ड कप के 21 मैचों में एमबाप्पे के नाम 20 गोल हो गए हैं.

गोल बराबर होने पर किसे मिलता है गोल्डन बूट?

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा गोल करनेवाला खिलाड़ी गोल्डन बूट का हक़दार होता है. लेकिन गोल बराबर होने की सूरत में असिस्ट यानी गोल के लिए मदद करनेवाले पास की गिनती की जाती है. असिस्ट के मामले में मेसी एमबाप्पे से आगे निकल गए हैं और गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे बढ़त बना ली है. 

अगर गोल + असिस्ट भी बराबर हुए तो गोल्डन बूट का फ़ैसला खिलाड़ी के सबसे कम वक्त तक पिच पर बिताये वक्त के ज़रिये तय किया जाता है. यानी सबसे कम समय में सबसे ज़्यादा गोल करने की क्षमता देखी जाती है. 

आख़िरी रेस बाक़ी!

अब फ़ाइनल में अर्जेनेटीना की टक्कर स्पेन से और तीसरे स्थान के लिए फ़्रांस की टक्कर इंग्लैंड से होनी है. यानी  अर्ज्नेटीना, स्पेन, फ़्रांस और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के पास इस रेस को अपने नाम करने का एक-एक मौक़ा अभी ज़रूर बाक़ी है. गोल्डन बूट की रेस में फ़िलहाल कम से कम आधे दर्जन खिलाड़ी कायम ज़रूर दिख रहे हैं. लेकिन मेसी गोल्डन बूट ख़िताब के भी सबसे मज़बूत दावेदार नज़र आ रहे हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप में 8 और कुल 21 गोल के साथ मेसी इस रेस के यूसेन बोल्ट बने हुए हैं. 

FIFA 2026: गोल्डनबूट की रेस
रैंकखिलाड़ी देश गोलअसिस्ट  
1लियोनेल मेसी अर्जेन्टीना84
2किलियान एमबाप्पेफ़्रांस83
3हालैंड नार्वे70
4जूड बेलिंघम  इंग्लैंड61
5हैरी केन  इंग्लैंड  61
6ओस्मान डेम्बेले   फ़्रांस    52
7मिकेल ओयारज़ाबालस्पेन51

यह भी पढ़ें: मेस्सी मैजिक से 7वीं बार फाइनल में अर्जेंटीना, आखिरी मिनटों में पलटी बाजी, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

यह भी पढ़ें: लियोनेल मेस्सी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ दो असिस्ट कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Argentina, England, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com