विज्ञापन

एक गोल से तीन कमाल, एंजो फर्नांडीज का नाम इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज, यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

मिस्त्र के खिलाफ एंजो फर्नांडीज का स्टॉपेज टाइम में हुए गोल न सिर्फ अर्जेंटीना को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिला गया बल्कि यह फीफा के इतिहास में भी दर्ज हो गया.

एक गोल से तीन कमाल, एंजो फर्नांडीज का नाम इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज, यह रिकॉर्ड किया अपने नाम
Enzo Fernandez Score 3000th Goal in mens World Cup History

अर्जेंटीना ने मंगलवार को मिस्त्र को 3-2 से हराकर जाफी फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले में अर्जेंटीना शुरुआत में 0-2 से पिछड़ रही थी. लेकिन फिर मेसी मैजिक देखने को मिला. फुल टाइम पर दोनों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर था. इसके बाद एंजो फर्नांडीज ने स्टॉपेज-टाइम में हेडर से गोल किया. यह गोल वर्ल्ड कप के इतिहास में दर्ज हो गया और इसने तीन काम किए.  इसने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़े कमबैक की कहानी लिखी. डिफेंडिंग चैंपियन को क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंचा दिया. और यह पुरुषों के फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास का 3,000वां गोल बना.

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ एंजो फर्नांडीज का नाम

स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में, लौटरो मार्टिनेज ने दाहिने फ्लैंक से मिस्र के पेनल्टी एरिया में एक क्रॉस मारा और फर्नांडीज ने हेडर से इसे गोलकीपर मुस्तफा शोबीर को छकाते हुए बॉल को पोस्ट में डाल दिया. यह उस तरह का गोल था जिसके दशकों बाद तक देखा जाएगा. 

बता दें, 3,000 गोल का सफर 13 जुलाई, 1930 को शुरू हुआ था, जब जब फ्रांस के लुसिएन लॉरेंट ने उरुग्वे के मोंटेवीडियो में मैक्सिको के खिलाफ वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला गोल किया था. 96 साल, 23 ​​टूर्नामेंट और हजारों यादगार पलों के बाद, 3,000वां गोल अटलांटा में आया, जो एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे मिनट में एक 24 साल के अर्जेंटीना के मिडफील्डर के हेड से टकराकर हुआ.

यह गोल इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह किसी ग्रुप स्टेज मैच में नहीं बल्कि उस मुकाबले में आया, जिसमें दबाव अधिक था. यह गोल मिस्र की टीम के खिलाफ़ हुआ, जिसने डिफेंडिंग चैंपियन को बाहर होने के बिल्कुल करीब पहुंचा दिया था.

अर्जेंटीना को मिला क्वार्टर फाइनल का टिकट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की. अटलांटा में खेले गए इस मैच को अपने नाम करते हुए अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. इस मैच में लियोनेल मेसी ने एक गोल में असिस्ट करने के बाद खुद भी एक गोल किया, जबकि एंजो फर्नांडीज ने स्टॉपेज टाइम (90+3') में विजयी गोल दागा.

मेसी का दिखा जादू

मिस्र के लिए यासर इब्राहिम (15वें मिनट) और मुस्तफा जिको (62वें मिनट) ने गोल किए थे, जिससे मौजूदा चैंपियन के टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा पैदा हो गया था, लेकिन मेसी ने अपना जादू दिखाया; पहले उन्होंने अटैक शुरू किया और 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो के गोल में मदद की. इसके बाद 83वें मिनट में खुद भी गोल किया.

लुटारो ने एक लंबी गेंद एरिया में डाली, जो अर्जेंटीना के कप्तान के लिए सही जगह गिरी और उन्होंने उसे गोल की तरफ किक किया. लकीपर शोबेइर ने गेंद को छूने की कोशिश की, लेकिन वह बार से टकराकर अंदर चली गई और स्कोर 2-2 हो गया. इसके बाद एंजो फर्नांडीज ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में एक शानदार गोल करके अर्जेंटीना की जीत सुनिश्चित करते हुए स्कोर 3-2 कर दिया.

यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो: रिकॉर्ड बुक्स पर राज, लेकिन नहीं जीत पाया कभी वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें: कितनी है लियोनल मेसी की नेट वर्थ? अरबपति में होती है गिनती, दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में एक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Argentina, Lionel Messi, Football, Enzo Fernandez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com