Portugal vs DR Congo, Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कनाडा के अतिबा हचिंसन (39 साल और 296 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वे पुरुषों के FIFA वर्ल्ड कप मैच में शुरुआत करने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज आउटफ़ील्ड खिलाड़ी बन गए हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 41 साल, 132 दिन की उम्र में इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपना बना लिया है. बता दें कि रोनाल्जो ने डीआर कॉन्गो के बीच मैच में मैदान पर उतरते ही इस खास रिकॉर्ड को अपना बना लिया. इसके अलावा रोनाल्डो अपने देश के लिए 6 वर्ल्ड कप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं.
🚨🇵🇹 Cristiano Ronaldo becomes the oldest outfield player ever to start a FIFA World Cup match. 🐐🔥 pic.twitter.com/JWWQC3JHN7
— World Cup 2026 (@WorldCupMedia_) June 17, 2026
🚨🇵🇹 Portugal XI vs DR Congo
— World Cup 2026 (@WorldCupMedia_) June 17, 2026
• Diogo Costa
• João Cancelo
• Tomás Araújo
• Renato Veiga
• Nuno Mendes
• João Neves
• Vitinha
• Bruno Fernandes
• Pedro Neto
• Bernardo Silva
• Cristiano Ronaldo
Portugal's FIFA World Cup 2026 campaign starts now. 🔥🇵🇹
🚨🌎 Cristiano Ronaldo becomes the oldest outfield to start in a World Cup match.
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) June 17, 2026
41 years, 132 days. Another record. 🇵🇹 pic.twitter.com/HCvMtANRHj
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल को अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है, देखना होगा कि उनका खिताब का सूखा इस साल खत्म होता र्है या नहीं. टीम की सारी उम्मीदें रोनाल्डो पर टिकी होंगी. आज दूसरी तरफ डीआर कंगो की टीम है, जो 1974 के बाद से अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही है. सेबेस्टियन डेसाब्रे की टीम ने क्वालिफिकेशन के लिए 52 साल के इंतज़ार को खत्म करके एक तरह की जीत हासिल कर ली है, लेकिन उनकी टीम में जो नाम हैं, उन्हें देखते हुए वे और उम्मीद कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं