विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर के बेटे अलवारेज़ ने अर्जेन्टीना को सेमीफाइनल में पहुंचाया, तीनों गोलस्कोरर हैं मेसी के करीब

लॉराटो मार्टिनेज़ एक बिंदास लीडर हैं. 28 साल के लॉराटो ज़ेवियर मार्टिनेज़ इंटर मायामि के कप्तान तो हैं ही उन्हें मेसी के बाद अर्जेन्टीना का भावी कप्तान भी माना जाता है.  

ट्रक ड्राइवर के बेटे अलवारेज़ ने अर्जेन्टीना को सेमीफाइनल में पहुंचाया, तीनों गोलस्कोरर हैं मेसी के करीब
FIFA World Cup 2026

अर्जेन्टीनी कप्तान लियोनेल मेसी ने मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 8 और सभी 6 वर्ल्ड कप के 32 मैचों कुल मिलाकर 21 गोल किये हैं. गोलमशीन मेसी की तुलना क्रिकेट की दुनिया के सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड से की जा सकती है. ये रिकॉर्ड  लगातार बड़े बनते जा रहे हैं. स्विट्ज़रलैंड के ख़िलाफ़ क्वार्टर फ़ाइनल मैच में मेसी कई बार गोल करने के बेहद क़रीब दिखे. इस मैच में मेसी ने कोई गोल नहीं किया. लेकिन अर्जेन्टीना के तीनों गोल स्कोरर पर मेसी की गहरी छाप दिखती है. इनके साथ अर्जेन्टीना के ख़िताब की  दावेदारी और मज़बूत हो गई है.

ट्रक ड्राइवर के बेटे अलवारेज़ ने खेतों में नंगे पांव खेला फ़ुटबॉल

दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक जुलियान अलवारेज़ के पिता गुस्तावो एक ट्रक ड्राइवर और मां मरियाना एक किंडरगार्डन स्कूलटीचर रहीं. पैसों की तंगी के बावजूद पिता गुस्तावो और मां मारिया ने अलवारेज़ या उनके फ़ुटबॉलर भाइयों ऑगस्टिन और रफ़ेल को कभी पैसों की तंगी नहीं महसूस होने दी. अर्जेन्टीना के 1200 से भी कम घरों वाले छोटे से खेतिहर शहर कालचिन के ‘स्पाइडर'-जुलियान अलवारेज़ ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर तीन बारे के चैंपियन को बढ़त दिला दी. 

26 साल के स्ट्राइकर जुलियान अलवारेज़ की नॉकआउट और मुश्किल लम्हों में गोल करने की आदत सी बन गई है. 2022 वर्ल्ड कप का वर्ल्ड चैंपियन बनने से पहले सेमीफ़ाइनल में क्रोएशिया के ख़िलाफ़ मेसी ने एक गोल और अलवारेज़ ने 2 गोल ठोके थे. मेसी ने तब उन्हें गले से लगाकर कहा था, “"ये लड़का स्पेशल है".  अर्जेन्टीना में अलवारेज़ को ‘El Hijo de Messi- एल हिजो दे मेसी' यानी ‘मेसी का बेटा' के तौर पर जानते हैं. 

मार्टिनेज़-Martinez को मेसी मानते हैं छोटा भाई

लॉराटो मार्टिनेज़ एक बिंदास लीडर हैं. 28 साल के लॉराटो ज़ेवियर मार्टिनेज़ इंटर मायामि के कप्तान तो हैं ही उन्हें मेसी के बाद अर्जेन्टीना का भावी कप्तान भी माना जाता है.  उन्हें मेसी बहुत मानते हैं. मार्टिनेज़ को ‘एल टोरो, द बुल' यानी फ़ुटबॉल का सांड माना जाता है जो कभी डिफेंडर से नहीं डरता है. वो भिड़ता है और गोलमशीन की तरह लगातार गोल करता है. अर्जेन्टीना के मार्टिनेज़ ने अपने देश के लिए 83 मैचों में 39 और इंटर मायामि के लिए 267 मैचों में 132 गोल किये हैं. 

मार्टिनेज़ ने स्विस टीम के ख़िलाफ़ एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर अर्जेन्टीना की जीत पक्की कर दी. मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने 2 गोल और एक असिस्ट किया है. 

पहला गोल करने वाले एलिस्टर हैं ‘अर्जेन्टीना का बैलेंस' 

अर्जेन्टीना के लिए स्विट्ज़रलैंड के ख़िलाफ़ पहला गोल 27 साल के एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने 10वें मिनट में ही दाग दिया. उन्हें दुनिया के बेहतरीन सेंट्रल मिडफ़ील्डर में गिना जाता है. बड़ी बात ये है कि उन्हें मेसी ‘टीम का बैलेंस' मानते हैं. उनके दादा-दादी स्कॉटलैंड से अर्जेन्टीना आए और फिर वहीं के हो गए. लिवरपूल के पूर्व कोच जर्गन क्लॉप Jurgen Klopp एलिस्टर को ‘द ब्रेन' या ‘दिमाग' के नाम से पुकारते हैं तो उसकी बड़ी वजहें हैं. 

एलिस्टर 6, 8, 10 किसी भी जर्सी का रोल अदा कर सकते हैं. बिना ईगो के सिर्फ़ टीम के लिए खेलनेवाले एलिस्टर अपने कप्तान मेसी के साथ लगातार दूसरा वर्ल्ड कप ख़िताब जीतने के लिए बेहद ख़तरनाक नज़र आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com