- नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है.
- पीली शिमला मिर्च में फाइबर, प्रोटीन और आयरन पर्याप्त मात्रा पाया जाता है.
- कद्दू की सब्जी स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.
Yellow Vegetables And Fruits Benefits: फल और सब्जियों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि फल और सब्जियों में बहुत से रंग आते हैं. हर रंग के फल और सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य पर असर डालते हैं. आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं पीले रंग के फल और सब्जियों का सेवन. पीले रंग के फल और सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को हेल्दी ही नहीं बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार माने जाते हैं. आपको बता दें कि पीले रंग के फूड्स में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता हैं, यह मुक्त कण का मुकाबला कर शरीर में सूजन को कम करने, एलर्जी को रोकने और स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. पीले फल और सब्जियों में फाइटोकेमिकल्स और बायो-फ्लेवेनॉइड्स होते हैं. ये विटामिन सी को तोड़ने के लिए काफी उपयोगी होते हैं. इतना ही नहीं पीले फलों और सब्जियों में कैरोटिनॉइड भी होता है जो कि त्वचा को सुंदर बनाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. पीले रंग के फल और सब्जियां एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भंडार होते हैं. जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. तो चलिए आज हम आपको पीले रंग के फल और सब्जियों के फायदों के बारे में बताते हैं.
पीले रंग के फल और सब्जियों के लाभः (Health Benefits Of Yellow Vegetables And Fruits)
1. केलाः
केला एक ऐसा पीले रंग का फल है जो अपने अंदर अनेक गुण समाहित किए हुए है. केले में विटामिन ए, बी, सी, ई, जिंक, पोटेशियम,मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

केला एक ऐसा पीले रंग का फल है जो अपने अंदर अनेक गुण समाहित किए हुए है. Photo Credit: iStock
2. कद्दूः
कद्दू की सब्जी स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. कद्दू कोलेजन के निर्माण में मदद करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन सी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं.
3. पीली शिमला मिर्चः
शिमला मिर्च को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. पीली शिमला मिर्च में फाइबर, प्रोटीन और आयरन पर्याप्त मात्रा पाया जाता है. इसे डाइट में शामिल कर शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है.
4. नींबूः
नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. नींबू में मौजूद सिट्रीक एसिड त्वचा को निखारने के लिए बेहद फायदेमंद होता है. नींबू का इस्तेमाल कर त्वचा को खूबसूरत बनाया जा सकता है.
5. मक्काः
मक्का में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. मक्का में निकोटीनिक एसिड होता है जो कि शरीर को खराब तत्वों से बचाता है. मक्के का सेवन कर त्वचा, खुजली और जलन की समस्या से बच सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Weight Loss: वजन घटाना चाहते हैं तो इन चार फलों से बना लें दूरी, वेट-लॉस करना होगा आसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं