विज्ञापन

कैफे जैसी कॉफी घर पर क्यों नहीं बनती? इन 3 स्मार्ट टिप्स से मिलेगा वही रिच और क्रीमी टेस्ट!

How to Make Tasty Coffee at Home: अगर आपसे भी घर पर कैफे जैसी क्रीमी टेक्चर वाली कॉफी नहीं बनती है, तो पक्का कहीं पर गलती हो रही है. आइए जानते हैं वो सीक्रेट टिप्स जिन्हें जानकर आप भी घर पर कैफे जैसी कॉफी बना सकते हैं.

कैफे जैसी कॉफी घर पर क्यों नहीं बनती? इन 3 स्मार्ट टिप्स से मिलेगा वही रिच और क्रीमी टेस्ट!
Homemade Coffee Hack: कुछ आसान टिप्स की मदद से आप टेस्टी कॉफी बना सकते हैं. (AI Image)

How to Make Cafe Style Coffee at Home: सुबह की शुरुआत हो या काम के बीच का ब्रेक, एक अच्छी कप कॉफी मूड को तुरंत फ्रेश कर देती है. लेकिन, अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर बनाई गई कॉफी में वो कैफे जैसा स्वाद, खुशबू और क्रीमी टेक्सचर नहीं आता. चाहे आप महंगी कॉफी पाउडर ही क्यों न इस्तेमाल कर लें, फिर भी कुछ कमी रह जाती है. दरअसल, कैफे में कॉफी बनाने के पीछे कुछ खास तकनीक और छोटी-छोटी बातें होती हैं, जिनका हम घर पर ध्यान नहीं रखते. अच्छी बात ये है कि अगर आप कुछ आसान टिप्स अपना लें, तो घर पर भी बिल्कुल कैफे जैसी टेस्टी कॉफी बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान और असरदार टिप्स, जो आपकी कॉफी का स्वाद पूरी तरह बदल देंगे.

घर पर कैफे स्टाइल कॉफी कैसे बनाएं? | How to Make Cafe-style Coffee at Home?

1. सही कॉफी पाउडर और फ्रेशनेस का रखें ध्यान

कैफे में हमेशा ताजा (Freshly Ground) कॉफी बीन्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कॉफी का स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर होती है. घर पर हम अक्सर लंबे समय तक रखा हुआ कॉफी पाउडर इस्तेमाल करते हैं, जिससे उसका फ्लेवर कम हो जाता है. कोशिश करें कि अच्छी क्वालिटी का कॉफी पाउडर खरीदें. पैकेट खुलने के बाद उसे एयरटाइट कंटेनर में रखें. अगर संभव हो तो कॉफी बीन्स लेकर खुद पीसकर इस्तेमाल करें. ताजा कॉफी पाउडर से बनी कॉफी का स्वाद खुद-ब-खुद बेहतर हो जाता है.

ये भी पढ़ें: कम दूध में भी बनेगी होटल जैसी कड़क और मलाईदार चाय, बस चाय पत्ती के साथ डाल दें ये 1 चीज

2. पानी और दूध का सही तापमान है गेम चेंजर

अक्सर लोग उबलते हुए पानी या दूध में सीधे कॉफी डाल देते हैं, जिससे उसका स्वाद कड़वा हो सकता है. कैफे में कॉफी बनाने के लिए तापमान का खास ध्यान रखा जाता है. पानी का तापमान लगभग 85-90 डिग्री होना चाहिए. (उबाल आने के तुरंत बाद थोड़ा ठंडा होने दें). दूध को भी बहुत ज्यादा उबालने से बचें. अगर आप फ्रोथी (झागदार) कॉफी चाहते हैं, तो दूध को अच्छी तरह फेंटें. सही टेंपरेचर पर बनी कॉफी का फ्लेवर स्मूद और बैलेंस्ड होता है.

3. कॉफी को सही तरीके से फेंटना

कैफे जैसी क्रीमी कॉफी का राज है उसे सही तरीके से फेंटना. खासकर अगर आप इंस्टेंट कॉफी बना रहे हैं, तो ये तरीका बहुत काम आता है. 1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच पानी लेकर अच्छे से फेंटें. जब तक मिश्रण हल्का और क्रीमी न हो जाए, तब तक इसे फेंटते रहें. फिर इसमें गर्म दूध डालें. इससे आपकी कॉफी में नैचुरल क्रीमी टेक्सचर और शानदार स्वाद आएगा, बिल्कुल कैफे स्टाइल.

ये भी पढ़ें: दही खट्टा हो जाता है जल्दी? ये 1 तरीका रखेगा पूरे दिन फ्रेश और मीठा

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Image

कप और प्रेजेंटेशन भी है जरूरी

कैफे में कॉफी सिर्फ स्वाद से नहीं, बल्कि प्रेजेंटेशन से भी खास बनती है. मोटे (thick) कप का इस्तेमाल करें ताकि कॉफी ज्यादा देर तक गर्म रहे. ऊपर से थोड़ा कोको पाउडर या चॉकलेट सिरप डाल सकते हैं. छोटी-छोटी ये बातें आपकी कॉफी को खास बना देती हैं.

कैफे जैसी कॉफी बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको सही तकनीक और थोड़ी समझ की जरूरत है. ताजा कॉफी, सही टेंपरेचर और सही तरीके से फेंटने की आदत डालकर आप घर पर ही शानदार कॉफी का मजा ले सकते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cafe Style Coffee, Homemade Coffee Hack, Strong Coffee Tips, Coffee Not Weak, Barista Coffee Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com