विज्ञापन

लौंगलता की कहानी: रसगुल्ले से पहले बंगाल की इस मिठाई का था अलग ही क्रेज

History Of Launglata: रसगुल्ले से पहले बंगाल में जिस मिठाई का सबसे ज्यादा जिक्र होता था, उसमें लौंगलता का नाम भी शामिल था. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मीठी ये मिठाई अपने अलग स्वाद के लिए जानी जाती है.

लौंगलता की कहानी: रसगुल्ले से पहले बंगाल की इस मिठाई का था अलग ही क्रेज
Bengali Sweet Launglata
AI

History Of Launglata: बंगाल की मिठाइयों की बात हो और रसगुल्ले का नाम न आए, ऐसा होना मुश्किल है. लेकिन इसी बंगाल में एक ऐसी मिठाई भी रही है, जिसे पुराने समय में खास मौकों और नवाबी मेहमाननवाजी की शान माना जाता था. इस मिठाई का नाम है लौंगलता. बाहर से कुरकुरी, अंदर से खोया (Khoya) और ड्राई फ्रूट्स की भराई, ऊपर से चाशनी की मिठास और बीच में लगी लौंग, यही इसकी पहचान है. कहा जाता है कि रसगुल्ले की लोकप्रियता से पहले बंगाल के कई इलाकों में लौंगलता का अलग ही दीवानापन था. 

कैसे पड़ा लौंगलता नाम?

लौंगलता देखने में किसी छोटी पोटली जैसी लगती है. इसे मैदे की परत में खोया, नारियल, मेवा (Dry Fruits) या मीठी स्टफिंग भरकर बनाया जाता है. फिर इसे मोड़कर बीच में लौंग लगाई जाती है, ताकि मिठाई खुल न जाए और इसमें हल्की खुशबू भी आ जाए. इसी से इसका नाम लौंगलता पड़ा. फिर इसे धीमी आंच पर तला जाता है और चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

नवाबी स्वाद से जुड़ी कहानी

 इतिहासकारों का मानना है कि बंगाल पर नवाबी असर के दौरान कई मुगलई व्यंजन और मिठाइयां यहां की रसोई का हिस्सा बनीं. लौंगलता भी उसी दौर की मानी जाती है. लौंगलता को बंगाल की पुरानी और रॉयल मिठाइयों में गिना जाता है. माना जाता है कि यह मिठाई खास मेहमानों, त्योहारों और शादी-ब्याह जैसे मौकों पर बनाई जाती थी. इसकी बनावट और स्वाद इसे आम मिठाइयों से थोड़ा अलग बनाते हैं. हालांकि समय के साथ-साथ रसगुल्ला, संदेश और मिष्टी दोई जैसी मिठाइयां ज्यादा फेमस हुईं.

यह भी पढ़ें- Forgotten Indian Fruits: कभी गर्मियों की शान हुआ करते थे ये देसी फल, अब नई पीढ़ी भी भूल रही इनके नाम

रसगुल्ले से अलग स्वाद

रसगुल्ला जहां छेना और रस की नरम मिठास के लिए जाना जाता है, वहीं लौंगलता में कुरकुरापन, भरावन और चाशनी तीनों का स्वाद मिलता है. यही वजह है कि पुराने लोग इसे पेट भरने वाली और दिल खुश करने वाली मिठाई मानते थे.

आज भले ही रसगुल्ला बंगाल की सबसे चर्चित मिठाइयों में गिना जाता हो, लेकिन लौंगलता अब भी कई मिठाई की दुकानों और पारंपरिक घरों में बनाई जाती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com