विज्ञापन
This Article is From May 27, 2025

काली चाय में डालकर पी लें ये पीली चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Black Tea With Honey: दूध की चाय की तुलना में काली चाय का सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर आप काली चाय में इस चीज को डालकर पीते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

काली चाय में डालकर पी लें ये पीली चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
Black Tea: क्या आप जानते हैं काली चाय में शहद डालकर पीने से क्या होता है?

Black Tea With Honey: हममें से ज्यादातर लोग सुबह के समय चाय या कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन सुबह खाली पेट दूध वाली चाय का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि काली चाय पीने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें कैफीन, पॉलीफेनोल, एंटीऑक्सीडेंट, कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. अगर आप काली चाय में शहद मिलाकर पीते हैं तो इसके लाभ और बढ़ जाते हैं. शहद में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड सेहत के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद माने जाते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस चाय का सेवन.

काली चाय में शहद मिलाकर पीने के फायदे- (Kali chai pine ke fayde)

1. वेट-लॉस-

अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो काली चाय में शहद मिलाकर पी सकते हैं. इसमें मौजूद गुण शरीर की चर्बी को गलाने में मददगार हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: ब्रेड पकौड़ा खाने का कर रहा है मन, तो मार्केट से नहीं घर पर ऐसे बनाएं झटपट स्वादिष्ट पकौड़ा, नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. पाचन-

काली चाय में शहद मिलाकर पीने से पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं वो इस चाय का सेवन कर सकते हैं.

3. इम्यूनिटी-

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप काली चाय में शहद को मिलाकर पी सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.

4. स्किन-

काली चाय में शहद मिलाकर पीने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.

5. फ्लू-

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आप काली चाय में शहद मिलाकर पी सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद गुण वायरस से बचाने में मददगार हैं.

Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Drink Black Tea With Honey, Kali Chai Mein Shahad Dalkar Pine Ke Fayde, Black Tea With Honey, Black Tea With Honey Benefits, Black Tea With Honey For Health, Benefits Of Drinking Black Tea With Honey In Hindi, Benefits Of Drinking Black Tea With Honey, Who Should Drink Black Tea With Honey, Why Should Drink Black Tea With Honey, Can Id Drink Black Tea With Honey, Lifetyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com