विज्ञापन

एलोवेरा जेल से हेयर सीरम कैसे बनाएं? बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स, हेयर फॉल होगा दूर!

Aloe Vera Gel Se Hair Serum Kaise Banaye: अगर आप भी बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो एलोवेरा हेयर सीरम लगा सकते हैं, लेकिन अब सवाल यह है कि इसे बनाना कैसे होगा? चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं? 

एलोवेरा जेल से हेयर सीरम कैसे बनाएं? बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स, हेयर फॉल होगा दूर!
Fresh Aloevera DIY Serum

Aloe Vera Gel Se Hair Serum Kaise Banaye: प्रदूषण, धूप और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के कारण बालों को स्वस्थ रखना मुश्किल हो गया है. यही कारण है बालों को स्वस्थ रखने के लिए लोग घरेलू उपायों की तरह लौट रहे हैं. एलोवेरा जेल को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व  स्कैल्प को शांत करते हैं और फ्रिज़ी बालों को स्मूद बनाते हैं. अगर आप भी बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो एलोवेरा हेयर सीरम लगा सकते हैं, लेकिन अब सवाल यह है कि इसे बनाना कैसे होगा? चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं?

Latest and Breaking News on NDTV

एलोवेरा का सीरम कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • एलोवेरा जेल
  • कोकोनट ऑयल या आर्गन ऑयल
  • विटामिन E कैप्सूल
  • रोज़ वॉटर या नारियल पानी

बनाने की विधि:

सबसे पहले ताजा एलोवेरा को बीच से काटकर चम्मच की मदद से जेल निकाल लें. अब जेल को अच्छे से कम से 1 से 2 मिनट तक ब्लेंड कर लें ताकि स्मूद पेस्ट बन जाए. अब एक छोटी कटोरी लें उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच आर्गन ऑयल या कोकोनट ऑयल मिला दें. इससे बालों की में चमक आएगी. अब विटामिन ई कैप्सूल काटकर उसका जेल में मिला दें और 1 चम्मच रोज़ वॉटर या नारियल पानी सीरम में मिलाएं. बस आपका सीरम तैयार है.

सीरम कैसे लगाएं?

आप घर पर बनाए इस सीरम को बाल हल्के गीले या सूखे हों, दोनों में लगा सकते हैं. सबसे पहले हथेली पर थोड़ा सा सीरम लें. अब बालों के बीच से नीचे तक हल्के हाथों से लगाएं, ध्यान रखें जड़ों पर बहुत ज्यादा न लगाएं. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बालों में फ्रिज़ कम की जा सकती है और बालों को सिल्की बनाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें: AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया लिवर के लिए सबसे अच्छी सब्जी कौन सी है...

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloe Vera Hair Growth Serum, How To Make Alovera Gel, Aloe Vera Gel Se Hair Serum Kaise Banaye, Lifetyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com