विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

इस तरह घर पर बना सकते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल सांभर, देखें वीडियो

सांबर सबसे आम दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थों में से एक है जिसे इडली, वड़ा और डोसा जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ खाया जाता है.

इस तरह घर पर बना सकते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल सांभर, देखें वीडियो
  • सांबर सबसे आम दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थों में से एक है.
  • सांभर को इडली, वड़ा और डोसे के साथ सर्व किया जाता है.
  • सांभर को कई जगह अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है.

सांबर सबसे आम दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थों में से एक है जिसे इडली, वड़ा और डोसा जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ खाया जाता है. अगर आप दक्षिण भारत घूमेंगे तो यहां के हर क्षेत्र में सांभर का अपना एक अलग वर्जन देखने को मिलेगा. अगर आप चेन्नई से कोच्चि की ही यात्रा करें तो इन दोनों ही जगहों पर आपको दो अलग-अलग प्रकार के सांभर मिलेंगे. सांबर के ये दोनों वर्जन स्वाद में काफी अलग तो है ही और इन्हें बनाने की विधि भी काफी अलग है. हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है यह दक्षिण भारतीय करी दक्षिणी राज्यों की सीमाओं के अंदर भले अलग-अलग स्वाद में क्यों न मिलें लेकिन बहुत से व्यंजन सांभर के बिना अधूरे ही लगते हैं.

Healthy Breakfast Tips: पोहे में बादाम और क्रेनबेरी डालकर उसे दें हेल्दी ट्विस्ट

इस आर्टिकल में हम सांभर के इतिहास या सांभर की अलग-अलग विधियों के बारे में बात नहीं करने जा रहे, बल्कि इस आर्टिकल में यह सीखने जा रहे हैं कि घर पर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट जैसा सांभर कैसे बनाएं. आप मे से ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक बढ़िया सांभर घर पर बनाना चाहते हैं, मगर हर बार कुछ न कुछ कमी रह जाती है. एक लाजवाब सांभर बनाने में शेफ मंजुला जैन की यह रेसिपी आपकी मदद कर सकती है, जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. सांभर की इस रेसिपी को फॉलो करके आप आराम से इसे घर पर बना सकते हैं.

इस रेसिपी में, मंजुला ने बेस के रूप में तूर दाल (अरहर दाल) का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा, इसमें ताजा मसालों जैसे हल्दी, हींग, लाल मिर्च, सरसों और जीरे का इस्तेमाल किया है, साथ ही इसमें सरसों के दाने करी पत्ते जैसी अन्य सामग्री भी डाली गई है. तो बिना किसी देरी के घर पर ही बनाएं  रेस्टोरेंट स्टाइल सांभर.
 

Indian Cooking Tips: इस रेसिपी के साथ घर पर बनाएं मार्केट स्टाइल आलू भुजिया, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambar, Sambar Recipe, Sambar Recipe In Hindi, Sambar Recipe Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com