विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2025

शाकाहारी हैं तो Vitamin B12 के लिए खाएं ये चीजें, थकान, चक्कर, और नसों की कमजोरी होगी दूर

शरीर विटामिन बी12 नहीं बनाता है और इसके शाकाहारी स्रोत बहुत कम हैं. इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी सबसे ज्यादा देखी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं हर दिन कितने विटामिन बी12 की जरूरत होती है और इसकी कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं.

शाकाहारी हैं तो Vitamin B12 के लिए खाएं ये चीजें, थकान, चक्कर, और नसों की कमजोरी होगी दूर
टामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत बहुत कम हैं और शरीर में इसके सही अवशोषण का भी ध्यान रखना होता है.

Vitamin B12 rich food :  विटामिन बी12 की कमी शरीर के पूरे स्वास्थ्य के पर भारी पड़ सकती है. इसकी कमी से कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, बार-बार थकावट की वजह से बुखार आना, सिर की नसों का दुखना, सिर में लगातार दर्द बना रहना, मुंह और जीभ में छाले होना, याददाश्त कमजोर होने जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी बनी रहती है तो शरीर की नसें कमजोर होना शुरू हो जाती हैं और खून भी गाढ़ा हो जाता है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि विटामिन बी12 की पूर्ति शरीर खुद नहीं कर पाता. यानी, शरीर विटामिन बी12 नहीं बनाता है और इसके शाकाहारी स्रोत बहुत कम हैं. इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी सबसे ज्यादा देखी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं हर दिन कितने विटामिन बी12 की जरूरत होती है और इसकी कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं.

विटामिन बी12 क्यों है जरूरी

विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण, डीएनए, मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है. 


1 दिन में कितने विटामिन बी12 की होती है जरूरत

अब सवाल है कितने विटामिन बी12 की जरूरत है. हर वयस्क के लिए रोजाना आहार में 2.4 माइक्रोग्राम की आवश्यकता होती है, जबकि गर्भवती महिलाओं में 2.6 माइक्रोग्राम और दूध पिलाने वाली माताओं को 2.8 माइक्रोग्राम की आवश्यकता होती है. 

विटामिन B 12 के लिए क्या खाएं

विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत बहुत कम हैं और शरीर में इसके सही अवशोषण का भी ध्यान रखना होता है. इसके लिए दूध, दही, मक्खन, पनीर जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए. ये चीजें सीधा पशुओं से मिलती हैं. इसके अलावा, फोर्टिफाइड अनाज और सोया मिल्क का इस्तेमाल करें.

अगर आप मांसाहारी हैं, तो आहार में भरपूर विटामिन बी12 मिल जाता है. यदि आहार से विटामिन बी12 की कमी पूरी नहीं हो पा रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट जरूर लें क्योंकि विटामिन बी12 की कमी को नजरअंदाज करना भविष्य की बड़ी बीमारियों को न्योता देना है. समय पर जांच, सही आहार और जागरूकता जरूरी है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12 Foods For Energy Boost, Vitamin B12 Foods Boost Brain Energy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com