विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2025

Viral Video: व्लॉगर मे 15 मिनट में ड्रोन से डिलीवर कराई कॉफी, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

चीन में ड्रोन डिलीवरी दिखाने वाले वायरल वीडियो को 16 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.

Viral Video: व्लॉगर मे 15 मिनट में ड्रोन से डिलीवर कराई कॉफी, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
वायरल वीडियो ने इंटरनेट को हैरान कर दिया.
Photo Credit: Instagram/@midiforreal

चीन में फूड डिलीवरी ड्रोन के एक वीडियो ने इंटरनेट पर सभी का ध्यान खींच लिया है. एक चीनी व्लॉगर मिमी ने एक पब्लिक पार्क में ड्रोन से खाना डिलीवर कराने का एक वीडियो शेयर किया है. वह अपने ऑर्डर से काफी संतुष्ट थीं और उन्होंने इसके बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वीडियो की शुरुआत मिमी के यह कहते हुए होती है, "चीन 2050 में जी रहा है," जब वो खाना ऑर्डर करती है. उन्होंने बताया कि वह चीन के टेक्निकल सेंटर शेनझेन में है, जहां उसके पास एक ड्रोन डिलीवरी स्टेशन स्थित है. उसे बस एक बोर्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन करना है और अपनी पसंद का खाना या ड्रिंक चुनना है. मिमी एक कॉफी ऑर्डर करती है और कुछ ही मिनटों में उसे ड्रोन स्टेशन पर पहुंचा दिया जाता है.

साइड नोट में लिखा था, "विश्वास नहीं हो रहा कि मैं बीच में अपने ड्रिंक का आनंद ले सकती हूं."

वीडियो को इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है. यहां देखिए लोगों ने इंटरनेट पर क्या रिएक्शन दिए.

एक यूजर ने लिखा, "कोई ट्रैफिक जाम नहीं. अच्छा विचार है." 

एक दूसरे यूजर ने कहा, "बस!! मुझे वास्तव में इस तरह की सर्विस के लिए चीन की यात्रा करने की जरूरत है."

एक अमेरिकी यूजर ने मजाक में कहा, "अमेरिका में, वे खाना ले जाएंगे और ड्रोन चुरा लेंगे." 

एक यूजर ने कमेंट किया, "वेटिंग टाइम केवल 15 मिनट? वास्तव में ये अनोखा है." 

वहीं कुछ लोग इस बात से नाखुश भी दिखे. 

उनमें से एक ने कहा, "यह भयानक है. मैं ऐसे शहर में नहीं रहना चाहता जहां हर जगह ड्रोन उड़ रहे हों और उनके सिर पर बेतरतीब चीजों के बैग हों." 

एक कमेंट में कहा गया, "बिल्कुल वही जो नई दुनिया चाहती है. इंसानों की नौकरियाँ ख़त्म कर दो और उनकी जगह रोबोट ने ले ली."

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Delivery, Viral Video, China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com