दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक मैकडॉनल्ड्स शॉप के फूड्स की जांच की जा रही है. अगर रिपोर्ट में फूड आइटम में किसी प्रकार की कमी या खराबी पाई जाती है तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा. अगर रिपोर्ट में अनसेफ मेंशन होकर आता है तो 10 लाख तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक का प्रावधान है. आपको बता दें कि नोएडा निवासी युवक ने सेक्टर-18 स्थित मैकडॉनल्ड्स से ऑनलाइन बर्गर मंगाया था. उनका आरोप है कि बर्गर बासी था. उन्होंने इसकी शिकायत एफएसएसएआई के पोर्टल फोसकस पर की थी. जिसके बाद फूड डिपार्टमेंट की टीम ने सैंपल कलेक्ट किए थे. इसके साथ ही एक और ग्राहक की कंप्लेंट पर नोएडा के ही सेक्टर-104 स्थित थियोब्रोमा बेकरी एंड केक शॉप की शिकायत मिली थी. जिसके बाद बेकरी से केक के सैंपल लिए गए थे. नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है.
गौतमबुद्ध नगर की सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अर्चना धीरान ने बताया है कि कंप्लेंट के बाद मैकडॉनल्ड्स से फूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पामोलिव ऑयल, चीज, मेयोनीज के सैंपल कलेक्ट किए थे, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है. इसकी रिपोर्ट आने में थोड़ा वक्त लगता है. रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- बिना चश्मे के नहीं दिखता साफ, तो रोज इस बीज का ऐसे करें सेवन, कुछ ही समय में दिखेगा असर, कमजोर नजर सकती है दुरुस्त
यह कार्रवाई विभाग ने ग्राहकों की शिकायत पर की है. शिकायतकर्ता ग्राहकों की बर्गर और केक खाने से तबीयत खराब हो गई थी. विभाग का कहना है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गौतमबुद्ध नगर अर्चना धीरान ने आईएएनएस को बताया है कि इस मामले में सैंपल्स को लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने में लगभग 15 दिन से 1 महीने का वक्त लग जाता है. कई तरीके के नियम और प्रावधान हैं. अगर रिपोर्ट में अनसेफ मेंशन होकर आता है तो 10 लाख तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक का प्रावधान है. रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्दी हार्ट, ग्लोइंग स्किन व होंगे और कई लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं