विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

सिगरेट पीने वालों के फेफड़ों की मरम्‍मत करते हैं सेब और टमाटर

फेफड़ों को हुए नुकसान की भरपाई करनी है तो सेब और टमाटर खाने चाह‍िए.

सिगरेट पीने वालों के फेफड़ों की मरम्‍मत करते हैं सेब और टमाटर
सिगरेट से होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकते हैं टमाटर और सेब
  • फेफड़ों को बचाना है तो स‍िगरेट पीना छोड़ द‍ीज‍िए
  • सिगरेट से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के ल‍िए फल खाइए
  • खासतौर पर सेब और टमाटर को डाइट में शामिल करने से फायदा होगा
नई द‍िल्‍ली: एक रिसर्च से पता चलता है कि जो लोग सिगरेट छोड़ देते हैं और टमाटर और फल ज्यादा खाने लगते हैं, उनमें 10 साल में फेफड़ों की कार्यप्रणाली में गिरावट कम होती है.
 कमजोर फेफड़ों के चलते व्यक्ति की मौत की आशंका बढ़ जाती है, जो कि क्रोनिक ऑबस्ट्रक्टिव पलमोनरी डिजिज (सीओपीडी), दिल की बीमारियों और फेफड़ों के कैंसर के कारण होती है.
 
lung cancer awareness month 2017

प्रमुख शोधार्थी जॉन हापकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की असिस्टेंट प्रोफेसर वानेशा गारेसिया-लार्सन ने बताया, 'इस रिसर्च से पता चलता है कि इस तरह का खाना उन लोगों में फेफड़ों के नुकसानकी मरम्मत में मदद कर सकता है जिन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है.'

इससे यह भी पता चलता है कि फलों को खाने में शामिल करने से फेफड़ों की प्राकृतिक बुढ़ापे की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है भले ही आप कभी सिगरेट न पीते हों या सिगरेट पीना करना छोड़ चुके हों.

VIDEO: जानिए सिगरेट कैसे पहुंचाती है नुकसान? INPUT: IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple And Tomatoes Repair Lungs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com