विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2021

Tips To Use Leftover Pickle Oil & Masala: इन 5 तरीकों से कर सकते हैं अचार के बचे हुए तेल और मसाले का इस्तेमाल

अचार खत्म हो जाते ही इसके बचे तेल और मसाले का क्या करें, कुछ समझ नहीं आता. हम में से कई लोग तो अचार के बचे तेल और मसाले को फेंक भी देते होंगे. इसलिए आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अचार के बचे तेल-मसाले का इस्तेमाल दुसरे काम के लिए कर सकते हैं.

Tips To Use Leftover Pickle Oil & Masala: इन 5 तरीकों से कर सकते हैं अचार के बचे हुए तेल और मसाले का इस्तेमाल
अचार किसी भी बोरिंग खाने को स्वादिष्ट बना सकता है.
  • चटनी बनाने के बाद आप इसमें अचार का तेल मिला सकते हैं.
  • अचार के बचे तेल और मसाले से परांठे और पूरियां बना सकते हैं.
  • पनीर या नॉनवेज के मैरिनशन में भी बचे तेल और मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं

अचार एक ऐसी खाने की चीज है, जो अमूमन हर भारतीय घर में पाई जाती है. यह किसी भी बोरिंग खाने को स्वादिष्ट बना सकता है, इसलिए तो हर भारतीय घरों में अचार खूब शौक से और खूब सारा बनाए जाने की परंपरा रही है. गर्मियों में आम और कटहल की तो सर्दियों में गाजर और मूली का अचार बनते आपने अपने घरों में जरूर देखा होगा. लेकिन जब यह अचार खत्म हो जाते है तो इसके तेल और मसाले बच जाते हैं, तब समझ नहीं आता कि इनका क्या करें. हम में से तो कई लोग अचार के बचे तेल और मसाले को फेंक भी देते होंगे. इसलिए आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अचार के बचे तेल और मसाले का इस्तेमाल  किसी दुसरे काम में कर सकते हैं.

सब्जी में डालें

अचार के बचे तेल और मसाले का इस्तेमाल आप अचारी आलू, भिंडी, करेला या फिर अरबी की सब्जी बनाते समय कर सकते हैं. इससे इन सब्जियों का स्वाद दोगुना हो जाता है.

rbd86c5o

Photo Credit: iStock

परांठे या पूरियां बनाएं

आप अचार के बचे तेल और मसाले से चटपटी परांठे और पूरियां भी बना सकते हैं. पूरियों के लिए आटा लगाते समय अचार का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर परांठे की स्टफिंग अचारे के मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं.

o76ka39o

 मैरिनेशन

अचारी चिकन टिक्का, अचारी पनीर टिक्का या फिर पनीर या नॉनवेज की किसी भी डिश के लिए आप अचार के बचे तेल और मसाले का इस्तेमाल मैरिनेशन के लिए कर सकते हैं. इससे इनका स्वाद और निखर कर आएगा.

5ulc3448

चटनी

टमाटर, धनिया, पुदिना या फिर कोई भी चटनी बनाने के बाद इसमें अचार का तेल मिलाएं. इससे स्वाद और बढ़ जाएगा.

tomato puree

दोबारा अचार बनाएं

बचे हुए अचार के तेल और मसाले का इस्तेमाल फिर से अचार बनाने में कर सकते हैं. गाजर, मूली, अदरक, मिर्ची, नींबू जैसी चीजों को फिर से अचार के बचे तेल और मसाले में मिलाएं और कुछ ही मिनटों में तैयार हो गया एकदम फ्रेश अचार. 

0i74g6cg

Best Weight Loss Tips, Diet Plans & Weight Management

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Chicken Masala Curry: चिकन खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें पॉपुलर टेस्टी चिकन मसाला करी

Chicken Pathia: रेगुलर चिकन करी से हो गए हैं बोर तो ट्राई करें खट्टे-मीठे स्वाद वाला चिकन पाथिया रेसिपी

Pickle Preservation Methods: मानसून में अचार को फंगस से बचा सकते हैं ये आसान तरीके

Egg Bhurji Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट हो या फिर शाम का स्नैक दोनों के लिए बेस्ट है यह एग भुर्जी सैंडविच रेसिपी

Foods For Hair: इन चार चीजों को डाइट में शामिल कर बालों को रख सकते हैं हेल्दी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tips To Reuse Pickle Oil, How To Reuse Pickle Oil And Masala, Reuse Of Leftover Pickle Masala, Pickle Made From Leftover Pickle Masala, Reuse Of Leftover Mango Pickle Oil, Amazing Way To Reuse Of Leftover Pickle Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com