विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

पार्टी के लिए बनाएं क्रंची अनियन रिंग्स, खाने के बाद सब होंगे इम्प्रेस

आज हम आपको एक बहुत ही बढ़िया पार्टी स्नैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो मेहमानो, बच्चों और बड़ों को समान रूप से पसंद आएगा. हम बात कर रहे हैं क्रंची चीजी अनियन रिंग्स के बारे में.

पार्टी के लिए बनाएं क्रंची अनियन रिंग्स, खाने के बाद सब होंगे इम्प्रेस
  • यह एक अमेरिकन स्नैक्स है.
  • रेस्टोरेंट और कैफे में भी इन चीजी अनियन रिंग्स को सर्व किया जाता है.
  • बच्चों और बड़ों को समान रूप से पसंद आएगा.

कई बार ऐसा होता है कि हमारे घर पर अचानक मेहमान आ जाते है और हम उनके स्वागत के बारे में सोचने लगते हैं कि इन्हें ऐसा क्या सर्व करें जिससे सभी गेस्ट खुश हो जाए. आज हम आपको एक बहुत ही बढ़िया पार्टी स्नैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो मेहमानो, बच्चों और बड़ों को समान रूप से पसंद आएगा. हम बात कर रहे हैं क्रंची चीजी अनियन रिंग्स के बारे में. वैसे यह एक अमेरिकन स्नैक्स है जो समय के साथ काफी लोकप्रिय हो चुका है. इतना ही नहीं रेस्टोरेंट और कैफे में भी इन चीजी अनियन रिंग्स को सर्व किया जाता है. हालांकि, जो रेसिपी हम बताने जा रहे हैं इसमें चीज का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह इसमें काफी अलग स्वाद आता है.

इन्हें बनाने के लिए आपको दो बड़े सफेद प्याज, चीज, चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर के साथ कुछ मसालों की जरूरत होती है. अगर आपके पास सफेद प्याज नहीं है तो आप आम प्याज का इस्तेमाल कर सकते है. लेकिन, सफेद प्याज के साथ बनाने से अनियन रिंग्स का स्वाद बढ़ जाता है, इसलिए सफेद प्याज का इस्तेमाल करने की ही कोशिश करें.

Cooking Tips: 4 चीजों से तैयार यह Protein-Rich Sandwich कम करेगा वजन!

टिप्स:

एक बड़ी प्याज लें और गोलाकर में आधा इंच के हिसाब से इसे काटकर इसके लच्छे निकाल लें.
प्याज के लच्छों को जोड़ते वक्त एक बड़े रिंग्स के साथ छोटे रिंग्स की एक जोड़ी बनाएं. इनके बीच में जूलियन कटी चीज को लगाएं.
इस रेसिपी को मुंबई बेस्ड यूट्यूबर अल्पा मोदी ने अपने यूट्यूब चैनल समथिंग इज कुकिंग विद अल्पा पर पोस्ट किया है.
तो अगली बार जब भी आपके बच्चे स्नैक की डिमांड करें तो आप उन्हें यह चीजी अनियन रिंग्स बनाकर खिलाएं.

एक नजर डालिए इस रेसिपी के वीडियो पर:

चाइनीज खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये 6 बेस्ट वेजिटेरियन रेसिपीज़

अगर आप भी Weight Loss Diet पर हैं तो ट्राई करें यह प्रोटीन-रिच मूंगदाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Rings, Cheese Onion Rings, Party Snacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com