विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2025

7 दिन रोजाना खा लें ये फल, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Pomegranate Benefits: अगर आप एक हफ्ते तक रोजाना एक अनार खाते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

7 दिन रोजाना खा लें ये फल, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
Pomegranate Benefits: अनार खाने के फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप.

Health Benefits Of Pomegranate: अनार के छोटे-छोटे लाल दाने न केवल स्वाद बल्कि, सेहत के गुणों से भरपूर हैं. रोजाना इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. दरअसल अनार एक ऐसा फल है जिसे स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है. अगर आप एक हफ्ते तक रोजाना एक अनार खाते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार हैं. जिन लोगों में आयरन की कमी है उनके लिए अनार का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए अनार का सेवन.

अनार खाने के बड़े फायदे- (Anar Khane Ke Fayde)

1. आयरन के लिए-

जिन लोगों में खून की कमी है उनके लिए अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है. इससे आयरन को बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है.

2. पाचन के लिए-

अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव पाया जाता है. हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट में पाया जाता है. अनार के सेवन से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: साग खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें सरसों का साग, नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

3. प्रेगनेंसी के लिए-

प्रेगनेंसी में अनार का सेवन फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (अपरा) की रक्षा कर सकता है. लेकिन इस दौरान जो भी खाएं वो एक बार अपनी डॉक्टर से जरूर सलाद लें. 

4. हार्ट के लिए-

अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक गुण पाया जाता है. इसके सेवन से हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं.

5. डायबिटीज के लिए-

अनार में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. 

6. स्किन के लिए-

अनार में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैं.

कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pomegranate, Pomegranate Benefits, Anar Khane Ke Fayde, Who Should Eat Pomegranate, Is Pomegranate Good For Health, What Is The Benefits Of Pomegranate, Pomegranate Benefits Hindi, Pomegranate Ke Fayde, Pomegranate Recipe, 7 Din Anar Khane Ke Fayde, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com