विज्ञापन

चूल्हे की राख से साबुन कैसे बनाएं? इससे धोने पर चमक उठेंगे आपके बर्तन

राख न केवल बर्तनों की चिकनाई को साफ करने में मदद करती है, बल्कि इससे बर्तनों में एक चमक भी बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं आप कैसे चूल्हे की राख से साबुन बना सकते हैं-

चूल्हे की राख से साबुन कैसे बनाएं? इससे धोने पर चमक उठेंगे आपके बर्तन
राख से साबुन कैसे बनाएं?
(Photo Credit: NDTV)

आज भी कई घरों में खाना बनाने के लिए चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है. अब, ज्यादातर लोग चूल्हे की राख को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन आप चाहें, तो इस राख से साबुन बना सकते हैं. पुराने समय में राख का इस्तेमाल बर्तन साफ करने के लिए किया जाता था. राख न केवल बर्तनों की चिकनाई को साफ करने में मदद करती है, बल्कि इससे बर्तनों में एक चमक भी बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं आप कैसे चूल्हे की राख से साबुन बना सकते हैं-

चाहिए होंगी ये चीजें

  • साबुन बनाने के लिए आपको राख 
  • साबुन के बेस
  • 2 नींबू के रस और 
  • 3-4 चम्मच सफेद सिरके की जरूरत होगी. 
राख से साबुन कैसे बनाएं?
  • इसके लिए सबसे पहले राख को पूरी तरह ठंडा कर लें.
  • अब, किसी बारीक छलनी से राख को छान लें, ताकि उसमें मोटे कण न रहें.
  • इसके बाद इस राख में पानी डालें और रातभर के लिए ढककर रख दें. 
  • अगली सुबह राख पानी में नीचे जम जाएगी. अब, सावधानी से इसका पानी निकाल लें और राख के पेस्ट को अलग कर लें. 
  • अब, साबुन के बेस को अच्छी तरह पिघला लें. 
  • इसके बाद इस राख के पेस्ट में साबुन का बेस मिलाएं, फिर इसमें एक-एक कर बाकि चीजें यानी  2 नींबू का रस और 3-4 चम्मच सफेद सिरका डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  • मिश्रण तैयार होने के बाद इसे सिलिकॉन मोल्ड में डाल दें. अगर आपके पास साबुन का मोल्ड नहीं है तो आप घर में मौजूद पेपर कप, डिस्पोजेबल ग्लास या छोटी कटोरी में भी इसे डाल सकते हैं. जमने के बाद आपकी साबुन इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगी.

इस तरह, आप चूल्हे की राख को बेकार समझकर फेंकने के बजाय इससे अपने बर्तनों को साफ करने के लिए साबुन बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- आलू के छिलकों से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इस खाद को डालने से दोगुनी तेजी से बढ़ेगा पौधा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com