विज्ञापन

DIY Old Toothbrush: कूड़ेदान में मत फेंकिए पुराने टूथब्रश, इन 4 चीजों को साफ करने के लिए करें इस्तेमाल, जान लें क्लीनिंग हैक्स

पुराने टूथब्रश घर की कई मुश्किल से साफ होने वाली जगहों की सफाई में बेहद काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं पुराने टूथब्रश को किन चीजों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

DIY Old Toothbrush: कूड़ेदान में मत फेंकिए पुराने टूथब्रश, इन 4 चीजों को साफ करने के लिए करें इस्तेमाल, जान लें क्लीनिंग हैक्स
पुराने टूथब्रश का क्या करें?
Photo Credit: NDTV

DIY Old Toothbrush Cleaning Hacks: दीवाली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और अधिकतर लोगों ने घर की साफ-सफाई करना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में अक्सर पुराने और घिस चुके टूथब्रश कूड़ेदान में फेंक दिए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पुराने टूथब्रश घर की कई मुश्किल से साफ होने वाली जगहों की सफाई में बेहद काम आ सकते हैं. अगर आप भी साफ-सफाई शुरू करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुराने टूथब्रश को किन चीजों कोो साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

1. गैस का चूल्हा

गैस स्टोव के बर्नर, नॉब और स्टोव के बीच की जगह पर अक्सर तेल के छींटे और खाने के दाग जम जाते हैं. समय के साथ-साथ ये गंदगी काफी ज्यादा बढ़ती जाती है जिससे सफाई करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पुरााना टूथब्रश आपके बहुत काम आ सकता है. इसके लिए सबसे पहले गैस बंद कर दें और स्टोव को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद बर्नर और नॉब जैसी चीजों को हल्के गर्म पानी में थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर 20 मिनट तक भिगो दें. फिर पुरााने टूथब्रश की मदद से बर्नर केे छेद, किनारों को अच्छी तरह साफ करें. इससे जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी. सफाई के बाद सभी को अच्छी तरह सुखा दें.

2. टाइल्स का ग्राउट

बाथरूम की टाइल्स के बीच बनी ग्राउट में मैल, फफूंदी और गंदगी बहुत जल्दी जमा हो जाती है. इन्हें साफ करने केे लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को ग्राउट लाइन्स पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. फिर गीलेे कपड़े से साफ करके पानी से धो लें. इससे टाइल्स की ग्राउटिंग आसानी से साफ हो जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

3. टंकी और सिंक

सिंक, नल, टंकी पर अक्सर पानी के दाग जम जाते हैं. इसके लिए पुराने टूथब्रश को सिरके और पानी के घोल में डुबोएं या उस पर थोड़ा-सा नींबू का रस लगाएं. फिर दाग वाली जगहोंं पर धीरे-धीरे रगड़कर सफाई करें. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. आखिर में सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे स्टील कीी चमक वापस आ जाएगी और सिंक साफ-सुथरी हो जाएगी.

4. ज्वेलरी और शोपीस

आर्टिफिशियल ज्वेलरी और शोपीस जैसी नाजुक चीजों की सफाई करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. इन्हें साफ करने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए ब्रश पर साबुन और गुनगुना पानी लगाकर नक्काशी और कोोनों की सफाई करें. सफाई करतेे समय हल्केे हाथों का इस्तेमाल करें और ज्यादा दबाव न डालें. सफाई के बाद साफ पानी से धो लें और तुरंत मुलायम कपड़े से पोंछकर सुखा दें.

यह भी पढ़ें: धनिया, मेथी और पालक कैसे उगाएं, घर की बालकनी में पत्तेदार सब्जियां उगाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें: लोहे की खिड़की से जिद्दी जंग कैसे हटाएं? सिरका और नींबू समेत ये घरेलू तरीके आएंगे काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, DIY Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com