विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2022

Surya Grahan 2022: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूर्यग्रहण पर खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएं

Surya Grahan 2022: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. आपको बता दें कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. लेकिन इस साल दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है.

Surya Grahan 2022: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूर्यग्रहण पर खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएं
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है.

Surya Grahan 2022: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. आपको बता दें कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. लेकिन इस साल दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है. इसलिए एक दिन बाद गोवर्धन पूजा होगी. असल में सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है. ऐसे में कुछ भी शुभ काम, पूजा पाठ से जुड़ी चीजें नहीं की जाती हैं. साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजे के बाद समाप्त होगा. इस सूर्य ग्रहण को भारत में 4 बजे से लेकर शाम 5 बजकर 27 मिनट तक देखा जा सकता है. सूर्य ग्रहण पर खाना पीना मना होता है. तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण पर खाने से पीने से जुड़ी मान्यताएं-

सूर्यग्रहण पर खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएंः (Assumptions Related To Food And Drink On Surya Grahan) 

bg293nb8

1. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
2. इस दौरान खाना-पीना मना होता है.
3. गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी छीलना, काटना नहीं चाहिए.
4. माना जाता है कि पानी में कुछ बूंदे तुलसी के या पत्ते डालकर इसे उबाल कर पीना चाहिए.
5. वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए. 
6. इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं. यह कम मात्रा में खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी देंगे.
7. महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है.

सूर्यग्रहण का वैज्ञानिक महत्व-

जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है. इस खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Grahan 2022, Surya Grahan 2022 Date Time In India, Surya Grahan Timeng, Surya Grahan, Last Solar Eclipse Of The Year, Last Solar Eclipse, Solar Eclipse 2022, Solar Eclipse 2022 Time, Solar Eclipse Myths, Solar Eclipse Assumptions, Solar Eclipse Belief, सूर्यग्रहण, सूर्यग्रहण 2022 कब है
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com