- चिल्ली लैंब की स्पाइसी ग्रेवी होती है.
- चिल्ली लैंब को आसानी से घर पर बना सकते हैं.
- चिल्ली लैंब रेसिपी एक साउथ इंडियन डिश है.
South Indian Chilli Lamb: जब हम साउथ इंडियन फूड के बारे में सोचते हैं, तो हम हमेशा इडली-सांभर, मेदु वड़ा, डोसा और नारियल की चटनी के बारे में सोचते हैं. जबकि ये व्यंजन काफी स्वादिष्ट होते हैं, सच्चाई यह है कि साउथ इंडियन फूड इन कुछ व्यंजनों से कहीं अधिक है! साउथ इंडियन फूड अपने हॉट और स्पाइसी स्वाद के लिए भी जाना जाता है! काली मिर्च, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च - ये अलग-अलग मसाले हमेशा कई साउथ इंडियन डिशेज में जगह पाते हैं. अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसे मसालेदार खाना पसंद है, तो हमें एक साउथ इंडियन करी मिली है जो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. इसे चिल्ली लैंब कहा जाता है.
यह डेलीकैसी डिश स्पाइसी फूड लवर के लिए एक स्वादिष्ट ट्रीट है! मटन के बोनलेस पीसेस को पहले अदरक-लहसुन के पेस्ट, नींबू के रस और हल्दी में मैरीनेट किया जाता है और फिर हरी मिर्च, मिर्च के पेस्ट और काली मिर्च के साथ उनका तेज फ्लेवर देने के लिए पकाया जाता है. आप इस गरमा गरम चिल्ली लैंब को अप्पम, इडियप्पम और यहां तक कि उबले हुए चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं और स्वादिष्ट मील का आनंद ले सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Dark Underarms: अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इस एक चीज का करें इस्तेमाल

साउथ इंडियन स्टाइल चिली लैंब- How To Make South Indian-Style Chilli Lamb:
सबसे पहले लैंब के पीस को अदरक-लहसुन के पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक और नींबू के रस में मैरीनेट कर लें. एक प्रेशर कुकर गरम करें और मेरिनेट किया हुआ लैंब डालें. इसे कुछ देर भूनें. थोड़ा पानी डालें. प्रेशर कुकर को बंद कर दें और 5-6 सीटी आने तक पकने दें. तेल गरम करें, इलायची, काली मिर्च, दालचीनी, जीरा, कड़ी पत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटा हुआ प्याज भूनें. जब प्याज ब्राउन हो जाए तो इसमें कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च और मिर्च का पेस्ट डालें. अच्छी तरह से भूनें. लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर गरम मसाला, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें. पके हुए लैंब को मसाले में डालें. इसे तब तक भूनें जब तक लैंब मसाले को सोख न ले. चिल्ली लैंब तैयार है!
Chuhara In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में क्यों खाना चाहिए छुहारा, यहां जानें कारण और खाने का तरीका
चिल्ली लैंब की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
स्वादिष्ट लगता है, है ना?! इस साउथ इंडियन स्टाइल के लैंब को घर पर बनाएं और अपनी कुकिंग स्किल से अपनी फैमिली को सरप्राइज करें! हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको यह कैसा लगा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं