विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2019

Skincare: स्किन को हेल्‍दी और शाइनी बनाने में टमाटर कैसे है फायदेमंद, जानिए

Skincare Tips: क्लियर और ग्‍लोइंग स्किन भला किसे पसंद नहीं होगी. शाइनी मेकअप केवल हेल्‍दी स्किन पर ही संभव हो सकता है.

Also Read in
Skincare: स्किन को हेल्‍दी और शाइनी बनाने में टमाटर कैसे है फायदेमंद, जानिए

Skincare Tips in Hindi: क्लियर और ग्‍लोइंग स्किन भला किसे पसंद नहीं होगी. शाइनी मेकअप केवल हेल्‍दी स्किन पर ही संभव हो सकता है. ऐसे में हमें हमारी किचन को धन्‍यवाद जरूर करना चाहिए, क्‍योंकि इसमें कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. सभी अवयवों में, टमाटर को सुपरफूड कहा जाता है. टमाटर बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और लाइकोपीन में समृद्ध होते हैं. लाइकोपीन स्किन केयर में अहम भूमिका निभाता है. हम आपको बताते हैं कि टमाटर आपकी त्वचा को स्वस्थ और शाइनी रखने में कैसे मदद करता है. 

  • स्किन में निखार लाने का सबसे अच्‍छा तरीका टमाटर का सेवन है. आइए आपको बताते हैं टमाटर कैसे आपकी स्किन की केयर करता है.
  • अगर आपकी स्किन के पोर्स खुल गए हैं, तो आपको टमाटर का जूस पीना चाहिए या फिर इसे चेहरे पर लगाना चाहिए. टमाटर का जूस चेहरे पर एस्‍ट्रिजेंट के रूप में काम करता है. एक टेबल स्‍पून टमाटर के जूस में चार-पांच बूंदें नींबू के रस की डालें और चेहरे पर लगाएं. बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. खुले पोर्स की समस्‍या से छुटकारा मिल जाएगा. 
  • ब्लैकहेड प्रभावित हिस्‍से पर टमाटर के स्लाइस को रगड़ने से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.
  • टमाटर में विटामिन सी की उपस्थिति त्वचा को क्‍लीन करने में मदद करती है. अपने चेहरे पर टमाटर लगाएं और प्रभावी रिजल्‍ट देखें.

  • विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, टमाटर नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में काम करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन अल्ट्रा-बैंगनी (यूवी) किरणों के कठोर प्रभाव से त्वचा की रक्षा करता है.
  • टमाटर विटामिन सी सहित एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, इसलिए, टमाटर खाने से शरीर में सेल-डैमेज फ्री-रेडिकल की मात्रा कम हो सकती है और आपको एक हेल्‍दी स्किन मिल सकती है.
  • टमाटर सेलुलर डैमेज से लड़ते हैं, नमी को बरकरार रखते हैं, जिससे रिंकल और झुर्रियों को रोका जा सकता है. 
  • टमाटर में मौजूद एसिड आपके पिंपल को कम करने और स्किन को साफ़ करने में मदद करता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए और सी को सामान्य एंटीऑक्सिडेंट माना जाता है जो एक्‍ने के कारण होने वाली सूजन से लड़ते हैं.

अपनी डाइट में एक से दो टमाटर शामिल करें या फिर हेल्‍दी और शाइनी स्किन के लिए इसे चेहरे पर लगाएं. सुनिश्चित करें कि आप इन्‍हें इस्‍तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से धो लें. ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट से सलाह लें ताकि वह आपको आपकी स्किन टोन के अनुसार फेस मास्‍क का सुझाव दे सके. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Tomato Benefits, Tomato Beauty Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com