विज्ञापन

पेट और पैरों से स्ट्रेच मार्क्स को कम कैसे करें? कोरियन स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

कोरियन फार्मासिस्ट केग्लो चोई ने स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए 3 बेहद आसान और असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

पेट और पैरों से स्ट्रेच मार्क्स को कम कैसे करें? कोरियन स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके
स्ट्रेच मार्क्स को कम कैसे करें?
(Photo Credit: NDTV)

वजन बढ़ने या कम होने, प्रेग्नेंसी के बाद या हार्मोनल चेंज की वजह से स्किन पर कई बार खिंचाव के निशान बन जाते हैं. इन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है. खासकर पेट या इनर थाइस यानी जांघों के अंदरूनी हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स सबसे ज्यादा होते हैं. ऐसे में इन्हें कम करने के लिए लोग अलग-अलग नुस्खे या तरीके आजमाने लगते हैं. अगर आपकी बॉडी पर भी स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस कोरियन फार्मासिस्ट केग्लो चोई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए 3 बेहद आसान और असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- रोजाना लगाएं मॉइस्चराइजर

एक्सपर्ट कहते हैं, सबसे पहले स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर रोज मॉइस्चराइजर लगाएं या ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करें जिसमें सेरामाइड या पैंथेनॉल हो. ये दोनों चीजें त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती हैं. जब त्वचा ड्राई नहीं रहती और उसमें नमी बनी रहती है, तो स्किन खुद को हील करती है. इससे स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिल सकती है.

नंबर 2- रात में रेटिनल या ट्रेटिनॉइन का इस्तेमाल

अगर स्ट्रेच मार्क्स बहुत पुराने हैं, तो रात के समय रेटिनल या ट्रेटिनॉइन जैसे रेटिनॉइड लगाएं. ये स्किन की नई सेल्स बनने के प्रोसेस में मदद करते हैं और कोलेजन को स्टिमुलेट करने में मदद करते हैं. लेकिन अगर आप पहली बार इन्हें यूज कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर रेटिनल या ट्रेटिनॉइन लगाने पर स्किन पर जलन, रेडनेस या खुजली की परेशानी हो, तो इनका इस्तेमाल न करें. खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान रेटिनॉइड का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए.

नंबर 3- कंसिस्टेंसी

एक्सपर्ट बताते हैं, स्ट्रेच मार्क्स को कम होने में लगता है. खासकर अगर सफेद स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो उन्हें बहुत जल्दी कम नहीं किया जा सकता है, इसलिए धैर्य और कंसिस्टेंसी रखें. नियमित तौर पर स्किन केयर करें. रोज सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- नाक और होंठों के आसपास से काली पड़ रही है त्वचा? एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से साफ होगी स्किन
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com