विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2015

पाना चाहते हैं खूबसूरत व हेल्दी त्वचा, तो दुग्ध उत्पादों को कहें अलविदा

क्या आप अपनी त्वचा को धूप में झुलसने और चकतों से बचाना चाहते हैं.

पाना चाहते हैं खूबसूरत व हेल्दी त्वचा, तो दुग्ध उत्पादों को कहें अलविदा
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

क्या आप अपनी त्वचा को धूप में झुलसने और चकतों से बचाना चाहते हैं? तो तैयार हो जाइए दुग्ध उत्पादों को अलविदा कहने के लिए क्योंकि एक विशेषज्ञ का कहना है कि धूप से झुलसती त्वचा को बचाने के लिए दुग्ध उत्पादों व चीनी का सेवन बंद कर दें।

लुमियर डर्माटोलॉजी की चिकित्सा निदेशक किरण लोहिया ने कुछ ऐसे ही सुझाव दिए हैं, जो हेल्दी त्वचा पाने के लिए बेहद जरूरी है।

दुग्ध उत्पादों को कहें ना :
अधिकांश लोग मानते हैं कि दूध शरीर को अच्छा बनाता है, लेकिन यह आपकी सोच से कहीं ज्यादा नुकसानदायक भी हो सकता है। दूध, पनीर, आइसक्रीम और दही जैसे दुग्ध उत्पादों में हार्मोन की भरमार होती है। हार्मोन असंतुलन मुंहासे, असमय बुढ़ापा और त्वचा के झुलसने की वजह बनते हैं, ऐसे में खाने में और हार्मोन ज्यादा लेने से आप समस्या और बढ़ा रहे हैं। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप पालक खा सकते हैं। इसमें दूध से ज्यादा कैल्शियम होता है।

 

 

आंतों के कैंसर का खतरा कम करती हैं गोभी और ब्रोकली

रोज सुबह भूखे रह जाते हैं चीन के एक-तिहाई लोग, क्या है इसकी वजह...

Weight Loss: इन 3 असरदार Diet Tips से वजन कम होगा, गायब हो जाएगा बैली फैट...

 

चीनी से तौबा :
चीनी ग्लिकेशन प्रक्रिया को प्रभावित कर आपकी त्वचा के अहम प्रोटीन को खत्म कर देती है। ग्लिकेशन प्रक्रिया के जरिए ऊर्जा और यौवन देने वाले प्रोटीन निष्क्रिय होते जाते हैं, जिसके चलते झुर्रियां और त्वचा लटकने की समस्या और बढ़ जाती है। मीठे के शौकीनों के लिए शुगर फ्री कोई विकल्प नहीं है। शुगर फ्री विकल्प अपने आप में तमाम समस्याएं लिए होते हैं। खूबसूरत व जवां त्वचा के लिए चीनी को अलविदा कहें।

प्रसंस्कृत खाद्य (प्रोसेस्ड) पदार्थ को कहें ना :
प्रोसेस्ड फूड आपकी पाचन प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने आहार को करीब 80 फीसदी सादा और प्राकृतिक रखें, जिससे आपकी त्वचा और शरीर में एक बहुत बड़ा अंतर दिखेगा।

क्यों होता है डायबिटीज, मधुमेह के प्रकार और ब्लड शुगर लेवल को कम करने के घरेलू नुस्खे

ओरल सेक्‍स से होता है इन STD का खतरा... भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Remedies For Headache: सिरदर्द को एक मिनट में दूर कर देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे
 


 

सफेद खाद्य पदार्थ न खाएं :
पास्ता से लेकर नमकीन हर चीज में सफेद आटा और मकई का स्टार्च होता है। ये चीजें इंसुलिन के अनियंत्रण की बहुत बड़ी वजह साबित होती हैं। इन खानों में कोई पौष्टिक तत्व भी नहीं होता। ये सिर्फ और सिर्फ स्वाद में अच्छे होते हैं।

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खूबसूरत त्वचा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com