सावन का महीना हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है. भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूरे महीने पूजा पाठ करते हैं. इस महीने में बहुत से भक्त पूजा पाठ के साथ ही व्रत भी रखते हैं. पूरे महीने सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाते हैं. इस महीने में सात्विक आहार को प्राथमिकता दी जाती है यानी ऐसा खाना जो हल्का, साफ और पेट के लिए सुपाच्य हो. साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्स करने और खान-पान की बेहतर आदतें अपनाने का भी एक अच्छा मौका होता है. आइए जानते हैं कि सावन में किस एक उपाय से आप अपना वजन कम कर सकते हैं.
फ्राई खाने से बना लें दूरी-
कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी तली हुई चीजें जैसे पूरी या पकौड़े न खाएं. आप हेल्दी खाने को अपनी डाइट में शामिल करें. जैसे सिंघाड़े के आटे का चीला, साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाना वड़ा, साबूदाना पराठा आदि. पूरे सावन अगर आप फ्राई फूड से दूर रहते हैं और चीनी का सेवन भी कम से कम करते हैं, तो आपका वजन एक ही महीने में कई किलो तक कम हो सकता है.
सावन में वेट लॉस के लिए क्या खाएं-
1. लौकी-
कम कैलोरी और ज्यादा पानी वाली लौकी वजन घटाने के लिए बहुत अच्छी है. यह पाचन में भी मदद करती है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है. आप इसकी सब्जी बना सकते हैं, सूप बना सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं.
कैसे खाएं- इसकी सब्जी, चीला बनाकर खा सकते हैं.

2. खीरा-
खीरा ठंडा, शरीर में पानी की कमी पूरी करने वाला होता है. खीरे में फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने (डिटॉक्स) और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह व्रत के दौरान खास तौर पर काम आता है, जब खाने के ऑप्शन कम हो जाते हैं.
कैसे खाएं- इसे आप सलाद और रायते के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.
3. साबूदाना-
साबूदाने में मौजूद कार्ब्स से तुरंत एनर्जी मिलती है, हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. इसे मूंगफली और दही के साथ मिलाकर खाने से यह ज्यादा पेट भरने वाला और संतुलित भोजन बन जाता है.
कैसे खाएं- साबूदाना की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं, मीठे में आप खीर बना सकते हैं.
4. सिंघाड़ा-
यह ग्लूटेन-फ्री, हल्का और कम कैलोरी वाला होता है. सावन के दौरान अपने खाने में इससे पैनकेक या टिक्की बना सकते हैं.
कैसे खाएं- वेट लॉस के लिए सिंघाड़े का चीला बनाकर खा सकते हैं.
5. मखाना-
कम फैट और ज्यादा प्रोटीन व फाइबर वाला मखाना एक बहुत ही हेल्दी स्नैक है. यह पेट को भरा हुआ रखता है और ज्यादा खाने से बचाता है. इसे घी और सेंधा नमक के साथ हल्का भून लें, तो यह एक टेस्टी स्नैक बन जाता है.
कैसे खाएं- मखाना को आप घी में रोस्ट करके का सकते हैं या इसकी खीर बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सावन में बेलपत्र खाने से क्या होता है? जानिए शिवजी को चढ़ने वाला बेलपत्र सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं