How To Lose Weight: मोटापा आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक आम और बड़ी समस्या में से एक है. आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह फिट और गुड लुकिंग दिखे, लेकिन जिम जाने का समय किसके पास है? डाइटिंग के नाम पर भूखा रहना भी हर किसी के बस की बात नहीं. ऐसे में क्या करें जिससे आसानी से वजन को कम करने में मदद मिल सके. अगर आप भी इसी तरह का उपाय तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे रूल के बारे में बता रहे हैं जिसे फॉलो करके आसानी से वजन को कम किया जा सकता है.
क्या है 1:5:1 रूल? (What is 1:5:1 Rule?)
सबसे पहले तो यह जान लें कि यह कोई 'क्रैश डाइट' नहीं है जिसमें आपको सिर्फ पानी पीकर रहना पड़े. यह एक बैलेंस्ड लाइफस्टाइल फॉर्मूला है. इसका सीधा सा मतलब है.
1 (एक घंटा): दिन भर में कम से कम 1 घंटा फिजिकल एक्टिविटी.
5 (पांच बार): दिन भर में 5 बार छोटे-छोटे और हेल्दी मील लेना.
1 (एक लीटर): हर 20 किलो वजन पर कम से कम 1 लीटर पानी पीना.
इस रूल में आपको अपने खाने में फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का सही कोंबिनेशन रखना होता है.

आपको बता दें कि कार्ब्स को सही तरह से चुनने के लिए आपको 1:5:1 रूल को फॉलो करना होता है. अगर आप 1 ग्राम चीनी खा रहे हैं तो उसके मुकाबले में आपको 5 ग्राम फाइबर और 1 ग्राम प्रोटीन लेना होगा. 5 ग्राम फाइबर पाचन को धीमा करेगा, गट हेल्थ को बेहतर करेगा और आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा.
प्रोसेस्ड फूड कम करें-
सफेद ब्रेड, प्रोसेस् फूड को डाइट से कम करें. क्योंकि ये आपके वजन को बढ़ा सकता है.
वजन घटाने के लिए क्या खाएं- (Vajan Ghatane Ke Liye Kya Khaye)
फाइबर-
वजन को कम करने में हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है. इसके लिए आपको फाइबर से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना है. ओट्स, ब्राउन राइस, जौ, दालें, राजमा, सब्जियां आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
प्रोटीन-
वजन घटाने में प्रोटीन की भूमिका भी बेहद मायने रखती है. अंडे, चिकन ब्रेस्ट, मछली, पनीर, ग्रीक योगर्ट (दही), दालें, सोयाबीन, टोफू, मेवे और बीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
कॉर्ब-
वजन घटाने के लिए कॉम्प्लेक्स कार्ब्स चुनें, जो फाइबर से भरपूर होते हैं और धीरे-धीरे पचते हैं. ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ, शकरकंद, दालें आदि डाइट में शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मार्च में घूमने जाने की कर रहे हैं प्लानिंग? ये 4 डेस्टिनेशन्स हैं बिल्कुल परफेक्ट
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं