विज्ञापन

उबलते पानी में आटे की रोटी डाल कर देखो बचेंगे बहुत पैसे, गेहूं के आटे से बनाएं हेल्दी नाश्ता

क्या आपके बच्चे रोटी देखते ही भाग जाते हैं? अगर हां, तो उन्हें गेहूं के आटे से स्वादिष्ट नाश्ता देककर देखिए. यहां जानते हैं गेहूं के आटे की रोटी से बना स्वादिष्ट नाश्ता-

उबलते पानी में आटे की रोटी डाल कर देखो बचेंगे बहुत पैसे, गेहूं के आटे से बनाएं हेल्दी नाश्ता
Wheat Flour Breakfast : गेहूं के आटे से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट

अगर आपके बच्चे हर दिन रोटी देखकर मुंह बनाने लगते हैं और टिफिन में भी रोटियां वापस ले आते हैं, तो ये रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है. गेहूं के आटे से आप एक ऐसी रेसिपी तैयार कर सकते हैं, जिसे बच्चे बार-बार मांगकर खाएंगे. इस स्पेशल रेसिपी को मशहूर यूट्यूब चैनल CookwithParul पर शेयर की गई है. चैनल पर पारुल ने एक ऐसी मजेदार ट्रिक बताई है, जिससे साधारण गेहूं की रोटी बच्चों की पसंदीदा नूडल्स में बदल जाती है. अच्छी बात ये है कि इसमें मैदा नहीं लगता, ढेर सारी सब्जियां भी शामिल होती हैं और स्वाद ऐसा आता है कि बच्चे बार-बार इसे खाने की डिमांड कर सकते हैं.-

वीडियो में आप इस रेसिपी को देख सकते हैं...

रोटी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा - 2 कप 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • तेल - 1 छोटा चम्मच 
  • कटा हुआ लहसुन - 1 छोटा चम्मच 
  • अदरक कद्दूकस किया हुआ- ½ इंच 
  • हरी मिर्च - 1-2 
  • प्याज - 1 
  • गाजर (लंबी कटी हुई) - 1 
  • शिमला मिर्च
  • पत्ता गोभी
  • सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच 
  • शेजवान सॉस - 1 बड़ा चम्मच 
  • टोमैटो केचप - 1 बड़ा चम्मच 
  • सिरका - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर
  • स्प्रिंग अनियन

ऐसे बनाएं आटा नूडल्स

सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक और पानी मिलाकर नरम आटा गूंध लें. इसमें थोड़ा तेल डालकर दोबारा मसलें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब इसकी मध्यम मोटाई की रोटियां बेल लें.

एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा नमक व तेल डाल दें. उबलते पानी में रोटियों को 30-40 सेकंड के लिए डालकर निकाल लें. रोटियों को अलग-अलग फैलाकर रखें ताकि वे चिपकें नहीं. इसके बाद हल्का तेल लगाकर इन्हें नूडल्स जैसी पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें.

कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें अदरक, लहसुन व हरी मिर्च भूनें. फिर प्याज डालकर हल्का पकाएं. अब गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर तेज आंच पर टॉस करें.

इसके बाद नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, शेजवान सॉस, टोमैटो केचप और सिरका मिलाएं. सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद तैयार आटा नूडल्स डालें और 2-3 मिनट हाई फ्लेम पर टॉस करें.

लीजिए तैयार है आटे की रोटी से स्वादिष्ट नाश्ता, अब ऊपर से स्प्रिंग अनियन डालकर गर्मागर्म सर्व करें. ये रोटी से बनी नूडल्स दिखने में चाउमीन जैसी लगती हैं, लेकिन मैदे की जगह गेहूं के आटे से बनने के कारण ज्यादा हेल्दी मानी जाती हैं. बच्चों को रोटी खिलाने का यह एक मजेदार और स्वादिष्ट तरीका हो सकता है.

ये भी पढ़ें - मूंग Vs मसूर, सबसे ज्यादा प्रोटीन किस दाल में होता है? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noodles, Noodles Alternative, Noodles And Pasta, Atta Noodles, Atta Noodles Kaise Banta Hao
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com