ऐसा तो हो नहीं सकता कि भारत में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो, जिसने रोटी न खाई हो. रोटी का स्वाद तो सभी ने चखा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस रोटी को हम हर दिन खाते हैं, उसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं? कई लोग रोटी को इंग्लिश में ब्रेड कहते हैं, लेकिन असल में ऐसा कहना पूरी तरह सही नहीं है, तो फिर रोटी को क्या कहा जाता है?
क्या आपके भी दिमाग में यही सवाल चल रहा है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.
इंग्लिश में रोटी को क्या कहते हैं?
अगर आप किसी विदेशी को रोटी के बारे में बताना चाहें, तो आमतौर पर इसके लिए 'Indian Flatbread' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है यानी आसान शब्दों में कहें, तो रोटी को इंग्लिश में 'Flatbread' या 'Indian Flatbread' कहा जाता है.
भारत के अलग-अलग हिस्सों में रोटी को क्या कहा जाता है?
कई लोग रोटी और चपाती को अलग समझते हैं, लेकिन आमतौर पर दोनों एक ही होती हैं. भारत के अलग-अलग हिस्सों में इन्हें अलग नामों से पुकारा जाता है.
- उत्तर भारत में इसे रोटी कहा जाता है.
- कई राज्यों में इसे चपाती कहा जाता है.
- कुछ जगहों पर फुल्का नाम भी प्रचलित है.
विदेशी लोग रोटी को कैसे पहचानते हैं?
विदेशों में भारतीय रेस्तरां के मेन्यू में अक्सर आपको 'Roti', 'Chapati' या 'Whole Wheat Flatbread' लिखा हुआ दिखाई देगा.
कई देशों में लोग रोटी को हेल्दी फूड मानते हैं, क्योंकि इसमें तेल या मक्खन की मात्रा बहुत कम होती है. यही वजह है कि फिटनेस पसंद करने वाले लोग भी इसे खाना पसंद करते हैं.
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में संजीव कपूर ने खिचड़ी को दिया यूनिक ट्विस्ट, Viral हो रही Recipe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं