विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2021

ग्राहक के टिप देने से मना करने के बाद बॉक्स से एक स्लाइस निकाल ले गया पिज्जा डिलीवरी बॉय

पिज्जा डिलीवरी बॉय को पैसे की टिप देने से ग्राहक का इंकार इंटरनेट यूजर्स को रास नहीं आया.

Also Read in
ग्राहक के टिप देने से मना करने के बाद बॉक्स से एक स्लाइस निकाल ले गया पिज्जा डिलीवरी बॉय
  • टिपिंग एक ऐसी प्रथा है जिस पर पिछले कुछ सालों में काफी बहस हुई है.
  • कुछ लोगों का मानना है कि टिप देना वैकल्पिक होना चाहिए .
  • एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय को पैसे देने से मना कर दिया गया.

टिपिंग एक ऐसी प्रथा है जिस पर पिछले कुछ सालों में काफी बहस हुई है. रेस्ट्रोरेंट्स उम्मीद करते हैं कि ग्राहक अपने ऑर्डर मूल्य का कम से कम 10-20% टिप दें. कई रेस्टोरेंट्स में इसे सर्विस चार्ज के साथ सेवा शुल्क के रूप में भी शामिल किया जाता है. हालांकि, यह राशि उन ग्राहकों के लिए अच्छी नहीं है जो एक बजट के बाहर खाना खा रहे हैं. उनका मानना है कि टिप देना वैकल्पिक होना चाहिए न कि कम्पल्सरी चार्ज जो रेस्टोरेंट्स ले सकते हैं. यह हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो का विषय था. एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय को पैसे देने से मना कर दिया गया, और इसके बदले उसे पिज़्ज़ा का एक टुकड़ा लेने के लिए कहा गया. यहां देखें:

अगली डिनर पार्टी में मेहमानों को घर पर जरूर बनाकर खिलाएं हैदाराबादी दम का मुर्ग- Recipe Video Inside

वीडियो क्लिप को यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों बार देखा गया. छोटी सी क्लिप में, हम डोर कैमरे से ली गई एक रिकॉर्डिंग देख सकते थे. पिज्जा डिलीवरी बॉय पिज्जा को साइड में रखता है, और फिर डोरबेल की तरफ जाता है. उसे एक संकेत मिलता है जिसमें लिखा होता है, "टिप के लिए पैसे नहीं हैं, कृपया इसके बजाय पिज्जा का एक टुकड़ा लें." कोई विकल्प नहीं होने के कारण, डिलीवरी करने वाले ने पिज्जा का टुकड़ा लेने के लिए बॉक्स को खोल दिया और अपना मास्ट हटाकर उस पिज्जा स्लाइस को खा लिया.

पिज्जा डिलीवरी बॉय को पैसे की टिप देने से ग्राहक का इंकार इंटरनेट यूजर्स को रास नहीं आया. लोग जानना चाहते थे कि अगर डिलीवरी बॉय को टिप नहीं दी तो ग्राहक ने पिज्जा क्यों ऑर्डर किया. यूजर्स ने खुलासा किया कि डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों की अधिकांश कमाई टिप्स से चलती थी, क्योंकि उन्होंने अपने नियोक्ताओं द्वारा पर्याप्त भुगतान किए बिना 10 घंटे की शिफ्ट में काम किया था.

वायरल वीडियो के बारे में आपने क्या सोचा? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं.

Weight Loss: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं नो ब्रेड सूजी टोस्ट- Recipe Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pizza Delivery, Viral Video, Tip, पिज्जा डिलीवरी बॉय, पिज्जा, पिज्जा ऑर्डर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com