Pineapple Pana Recipe: गर्मियों में लोग आम पना, शिकंजी और ठंडी छाछ पीना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया और फ्रेश ट्राई करना चाहते हैं तो अनानास का पना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मीठा और हल्का खट्टा स्वाद वाला यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ दिनभर तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है. अनानास में पानी की मात्रा अच्छी होती है और इसमें विटामिन C (Vitamin C) भी पाया जाता है. यही वजह है कि गर्म मौसम में इसे पसंद किया जाता है. खास बात यह है कि यह ड्रिंक घर में बहुत आसानी से तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़े तक इसे पसंद कर सकते हैं.
अनानास का पना बनाने के लिए क्या चाहिए- (Ingredients For Making Pineapple Pana)
- 2 कप कटे हुए अनानास के टुकड़े
- 3 से 4 पुदीने की पत्तियां
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- काला नमक स्वादानुसार
- 2 छोटे चम्मच चीनी या शहद
- 2 कप ठंडा पानी
- बर्फ के टुकड़े

ऐसे बनाएं अनानास का पना- (How To Make Pineapple Pana)
सबसे पहले अनानास के टुकड़ों को मिक्सर में डालें. अब इसमें पुदीना, चीनी या शहद और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. जब मिश्रण स्मूद हो जाए तो इसे छान लें. अब इसमें बचा हुआ ठंडा पानी डालें और ऊपर से भुना जीरा व काला नमक मिलाएं. तैयार पने को कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने दें. सर्व करते समय इसमें बर्फ डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- दूध फट गया? फेंकने की बजाय बनाएं ये 6 देसी मिठाइयां, हर कोई पूछेगा आपने कैसे बनाई
अनानास का पना पीने के फायदे- (Benefits Of Drinking Pineapple Pana)
1. शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद
गर्मियों में शरीर जल्दी थक जाता है. ऐसे में ठंडा अनानास पना राहत देने का काम कर सकता है.
2. पाचन को बेहतर रखने में सहायक
अनानास में मौजूद कुछ तत्व पाचन प्रक्रिया को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं. इसलिए भारी खाना खाने के बाद भी इसे पिया जा सकता है.
3. शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद
गर्मी में शरीर में पानी की कमी जल्दी होने लगती है. यह ड्रिंक शरीर को तरोताजा रखने में मदद कर सकता है.
अगर आप रोज एक जैसा ड्रिंक पीकर बोर हो गए हैं तो अनानास का पना स्वाद बदलने का अच्छा तरीका हो सकता है. गर्मियों के मौसम में घर आए मेहमानों को भी यह ड्रिंक सर्व किया जा सकता है. इसका फ्रेश स्वाद और खुशबू लोगों को काफी पसंद आ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं