विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

रेफ्रिजरेटर में रखने के बाद भी प्याज, लहसुन और अदरक में लग सकती है फफूंद, जानें- कैसे करें सही स्टोरेज

अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में प्याज, लहसुन, अदरक और चावल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बता दें रेफ्रिजरेटर में रखने के बाद इनमें फफूंद लगने की संभावना बनी रहती है, ऐसे में आइए जानते हैं, इनका कैसे सही तरीके से स्टोरेज किया जा सकता है.

रेफ्रिजरेटर में रखने के बाद भी प्याज, लहसुन और अदरक में लग सकती है फफूंद, जानें- कैसे करें सही स्टोरेज
लहसुन-प्याज और चावल को ये है स्टोर करने का सही तरीका, जानें.

हमेशा साफ- सुथरा और पौष्टिक भोजन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जिन खाद्य पदार्थों में फफूंद होती है, उनमें फफूंद के साथ अदृश्य बैक्टीरिया भी पैदा होते हैं. ऐसे में इस तरह के भोजन का सेवन करने से इंसान बीमार पड़ जाता है. वहीं आज हम प्याज, लहसुन, अदरक और चावल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रेफ्रिजरेटर में रखने के बाद इनमें फफूंद लग सकती है,  आइए ऐसे में जानते हैं कि प्रत्येक वस्तु में फफूंद लगने का खतरा क्यों होता है. इस बारे में हमे बताया है डॉ. दीप्ति खाटूजा (प्रमुख क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, एफएमआरआई गुरुग्राम) ने इस बारे में जानकारी दी है.

1. प्याज

 क्यों फफूंद लगती है: प्याज नमी और गैस छोड़ते हैं, खास तौर पर जब उन्हें काटा जाता है, जो नमी वाला वातावरण बना सकता है जो फफूंद के विकास के लिए अनुकूल होता है. अगर उन्हें प्लास्टिक की थैलियों या एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए, तो नमी उन्हें खराब होने से बचाती है.

 कैसे करें प्याज का स्टोरेज: पूरे प्याज को अच्छे वेंटिलेशन वाले ठंडे, सूखे स्थान पर रखें. पूरे प्याज को रेफ्रिजरेटर करने से बचें; कटे हुए प्याज को केवल एयर टाइट कंटेनर में ही रेफ्रिजरेटर करें.

2. लहसुन

लहसुन में फफूंद क्यों लगती है: लहसुन में प्राकृतिक तेल होते हैं और इसकी पतली, कागज जैसी त्वचा नमी को रोक सकती है.  ऐसे में नमी वाले वातावरण में रेफ्रिजरेटर में रखने से बाहरी परतों पर फफूंद लगने की संभावना बढ़ जाती है.

 कैसे करें स्टोरेज: लहसुन को ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें. पूरे लहसुन के बल्ब को रेफ्रिजरेटर में रखने से बचें. छिले या कटे हुए लहसुन को एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें.

क्या होगा अगर आप 15 दिनों तक लगातार पी लेंगे लौकी का जूस? फायदे जानकर आज से ही पीने लगेंगे आप

3. अदरक

अदरक में क्यों लगती है फफूंद: अदरक की छिद्रयुक्त त्वचा नमी को बनाए रख सकती है, और जब इसे रेफ्रिजरेटर किया जाता है, तो नमी जमा हो सकती है, जिससे फफूंद की वृद्धि को बढ़ावा मिल जाता है.

कैसे करें सही स्टोरेज: अदरक को रेफ्रिजरेटर में रखने से पहले नमी को सोखने के लिए इसे कागज में या किसी सूती कपड़े में कसकर लपेट लें. जिसके बाद इसे फ्रिज में रखें.

4. चावल (पका हुआ)

पके हुए चावल में कैसे लगती है फफूंद: पके हुए चावल में नमी होती है, जो अगर ठीक से ठंडा करके स्टोर न किया जाए, तो फफूंद और बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं. बता दें, चावल को बहुत देर तक बाहर रखने से भी ये खराब हो जाता है.

कैसे करें स्टोरेज: पकाने के बाद चावल को जल्दी से ठंडा करें और इसे रेफ्रिजरेटर में एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. फफूंद और बैक्टीरिया के विकास से बचने के लिए इसे 1 दिन के भीतर खा लें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How Does Fungus Grow In Garlic, How To Refrigerate Boiled Rice, Fungus Grows On These Things Kept In The Fridge, Does Fungus Grow In Rice, How To Protect Food From Fungus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com