क्रिसमस गुजर चुका है और अब तैयारी है नए साल के जश्न की. जश्न के इन दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि, सेहत बनी रहेगी तब ही जश्न भी शानदार लगेगा. इसलिए, नए साल की पार्टी की तैयारी से पहले पोस्ट क्रिसमस डिटॉक्स पर ध्यान देना बेहतर होगा. जिससे कि आप हार्टबर्न, एसिडिटी और डाइजेशन से जुड़ी दूसरी समस्याओं से बच सकें. अगर आपको लग रहा है कि आप क्रिसमस पार्टीज में जम कर खा चुके हैं तो उसे डिटॉक्स करने की कोशिशें जल्द से जल्द शुरू कर दें, ताकि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम नए साल की पार्टी के लिए तैयार रह सके. आपको बताते हैं बॉडी टॉक्सिन्स रिलीज करने के पांच आसान तरीके.
इस तरह से पाएं टॉक्सिन्स से छुटकारा- Get Rid Of Toxins In This Way:
1. खूब पानी पिएं
पार्टी के बाद बॉडी डिटॉक्स का सबसे आसान तरीका है खूब पानी पीना, शरीर को हाइड्रेट रखना. पानी, जूसेस, ककड़ी और नींबू का पानी, पुदीना और अदरक की चाय या लेमन टी जैसी चीजें शरीर के टॉक्सिन्स को भी रिलीज करती हैं. साथ ही शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा संतुलित बनाकर रख सकती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

2. डिटॉक्स डाइट लें
फैट से भरपूर डाइट और अल्कोहल शरीर के फंक्शन्स को डिस्टर्ब कर सकते हैं. इसलिए अपनी डाइट में फाइबर्स को ज्यादा से ज्यादा जगह दें. डाइट में गोभी, गाजर, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा और अमरूद जैसी चीजें शामिल करें.
3. वर्कआउट करें
शरीर को डिटॉक्स करने की हर कोशिश पूरी तरह से तब ही कामयाब होगी जब आप उसके साथ साथ कुछ वर्कआउट भी करेंगे. आप जिम नहीं जाना चाहते तो अपने घर पर ही छत, आंगन या गैलरी में योग करें. ध्यान लगाएं या जुंबा जैसी एक्टिविटी के जरिए टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर कर दें.
Homemade Cake Recipe: न्यू ईयर पार्टी के लिए ऐसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर होल व्हीट केक
4. भरपूर नींद लें
नींद के वक्त में कटौती न करें. जब आप एक अच्छी नींद लेते हैं तब आपके शरीर को नए सेल्स बनाने और रेज्यूविनेट करने का मौका मिलता है. इसलिए भरपूर नींद भी बॉडी डिटॉक्स करने में मददगार हो सकती है.
5. खुद पर काबू रखें
ये सही है कि पार्टी में मौजूद डिशेज देखकर दिल ललचा जाता है और जुबान बेकाबू हो जाती है. लेकिन खुद पर थोड़ा काबू रखना भी जरूरी है. कोशिश करें कि आप बेक्ड, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें या उन्हें कम से कम खाएं. इसके अलावा अदरक, इलायची, नींबू, सौंफ, दालचीनी जैसी चीजों को डाइट में जरूर शामिल रखें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं