Teeth Whitening Home Remedies: आपकी मुस्कुराहट आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करती है. लेकिन ये मुस्कुराहट तब फीकी पड़ जाती है जब आपके दांतों पर पीली परत जम जाती है. दांतों पर जमा कैविटी आपकी खराब ओरल हेल्थ को दिखाती है. ऐसे में आज हम आपको पीले दांतों से छुटकारा दिलाने का घरेलू नुस्खा बताएंगे जो आपको पीले दांत से छुटकारा दिला सकता है. आपके किचन में मौजूद कुछ मसाले आपकी इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
पीले दांत से छुटकारा कैसे पाएं | How to get rid of yellow teeth
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आपके किचन में मौजूद दालचीनी, मुलेठी, सेंधा नमक, लॉन्ग पाउडर और नीम की पत्तिया फायदेमंद हो सकती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
ये भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए आप भी पीते हैं नींबू-शहद वाला पानी, तो आज से ही छोड़ दें, इन 3 लोगों को होता है ज्यादा नुकसान
इसके लिए आपको चाहिए-
नीम की सूखी पत्तियां ( पिसी हुई)
1 चम्मच दालचीनी पाउडर
1 चम्मच मुलेठी पाउडर
1 चम्मच सेंधा नमक
2 चम्मच लॉन्ग पाउडर
टीथ व्हाइटनिंग पाउडर बनाने के लिए इन सभी चीजों को अच्छे से मिला कर एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लीजिए. अब आप हर दिन टूथ ब्रश की मदद से सुबह में इस पाउडर से दांतों को साफ करें जैसे टूथ पेस्ट से करते हैं. फिर साफ पानी से मुंह को साफ कर लीजिए. बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसका इस्तेमाल सुबह और रात को सोते समय कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं