विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2023

मलाइका अरोड़ा ने लिए सिंधी खाने के मजे, यहां देखिए उन्होंने क्या खाया

मलाइका अरोड़ा का खाने का शौक बिल्कुल देसी है! इस बात का सबूत हमें उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से देखने को मिल जाता है.

Also Read in
मलाइका अरोड़ा ने लिए सिंधी खाने के मजे, यहां देखिए उन्होंने क्या खाया
मलाइका अरोड़ा ने लिए सिंधी खाने के मजे.
Photo: Instagram/malaikaaroraofficial

भारतीय खाने में आपको अलग-अलग कल्चर का खाना खाने को मिलता है. वहीं एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो हमें इंस्टाग्राम पर इन सबकी झलक दिखाती रहती हैं और वो हैं मलाइका अरोड़ा. मलाइका खाने की शौकीन है ये बात तो आप सब जानते ही होंगे. फिर वो खाना चाहे घर का बना देसी और सिंपल खाना हो, या फिर साउथ इंडियन या फिर महाराष्ट्रीयन और बंगाली हर तरह के खाने को वो बहुत ही चाव से खाती हैं. वो हमेशा अपने फूड एडवेंचर्स को फैंस के साथ शेयर करती हैं और उनकी डायरी में कुछ ऐसा होता है कि देखकर मुंह में पानी आ ही जाता है.  हर बार की तरह इस बार भी मलाइका ने ऐसा ही कुछ किया है. लेकिन इस बार उनकी थाली में था सिंधी खाना. इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फूडी अपडेट में, मलाइका अरोड़ा ने हमें स्वादिष्ट खाने की एक झलक दिखाई. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी थाली में सिंधी." उनकी प्लेट में आलू की ग्रेवी, सिंधी पापड़ और कुछ अचार के साथ चावल की एक छोटी सी मात्रा भी शामिल थी. हमारी गिद्ध नजरों ने उसकी प्लेट के बगल में रखी एक कांच की बोतल को भी देखा, जिस पर लिखा था "जार में सिंध." उन्होंने अपने दोस्तों निर्माता सोनू लखवानी और मनीषा को हमेशा उन्हें "लाड़-प्यार" देने के लिए धन्यवाद दिया. 

मलाइका अरोड़ा ने संडे की क्रेविंग को किया फुल फिल, क्रोइसैन्ट्स, कोल्ड कॉफ़ी के साथ खाई टेस्टी चीजें.

यहां देखें स्टोरी

34132fg8

मलाइकाअरोड़ा की आखिरी फूड एंट्री दो दिन पहले हुई थी. जहां पर उन्होंने कबूल किया कि वो मुंबई के एक रेस्तरां के एक स्पेशल फिंगर फूड को मिस करने वाली हैं. वह क्रिस्पी फ्राइज़ के बारे में बात कर रही थी, जिसके ऊपर ओरिगैनो डाला गया था. मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्वादिष्ट स्नैक की एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, "इन फ्राइज़ को मिस करूंगी." पूरी स्टोरी जानने के लिए यहां क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Sindhi Food, Malaika Arora Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com