विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: किचन में सब्जी खत्म? पापड़ से बनाएं राजस्थानी डिश, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

जब घर में न हो सब्जियां तो ट्राई करें राजस्थान स्पेशल पापड़ की सब्जी. उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले.

आज क्या बनाऊं: किचन में सब्जी खत्म? पापड़ से बनाएं राजस्थानी डिश, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
कैसे बनाएं पापड़ की सब्जी.
NDTV

कई बार ऐसा होता है कि हम किचन में खाना बनाने जाते हैं और पता चलता है कि फ्रिज में सब्जियां ही नहीं. ऐसे में समझ नहीं आता कि अब क्या बनाएं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से कम समय में बना सकते हैं. 

हम जिस सब्जी की बाl कर रहे वो राजस्थान की बेहद फेमस और पारंपरिक पापड़ की सब्जी है. यह डिश स्वाद में जितनी जबरदस्त होती है, इसे बनाना उतना ही आसान है. दही और मसालों की ग्रेवी में जब पापड़ का स्वाद मिलता है, तो मुंह में पानी आ जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

कैसे बनाएं पापड़ की सब्जी- (How To Make Papad Ki Sabji)

सामग्री-

  • ​पापड़- 3 (तवे पर सिके हुए)
  • ​सरसों का तेल- 2 चम्मच
  • ​जीरा- ½ छोटा चम्मच
  • ​सौंफ- ½ छोटा चम्मच
  • ​हींग- ½ छोटा चम्मच
  • ​हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • ​अदरक- 1 इंच (घिसा हुआ)
  • ​हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • ​धनिया पाउडर-1 बड़ा चम्मच
  • ​काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • ​दही- 1 कप 
  • ​गरम मसाला- ½ छोटा चम्मच
  • ​कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
  • ​हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • ​पानी- जरूरत के हिसाब से

विधि-

  1. सबसे पहले 3 पापड़ लें और उन्हें तवे पर सूखा सेंक लें. जब पापड़ अच्छे से सिक जाएं, तो उन्हें थोड़े छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर एक तरफ रख लें.
  2. अब एक कढ़ाई या पैन में सरसों का तेल डालकर गरम करें. तेल गरम होते ही उसमें जीरा, सौंफ और हींग डालें. 
  3. इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और घिसा हुआ अदरक डालकर हल्का सा भून लें.
  4. अब गैस की आंच धीमी करें और हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालें. 
  5. सब चीजों को अच्छे से मिला लें. ध्यान रहे कि पापड़ में पहले से नमक होता है, इसलिए नमक थोड़ा संभलकर ही डालें.
  6. अब पैन में 1 कप फटा हुआ दही डालें. दही डालते ही चम्मच से लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं. 
  7. इसे तब तक पकाएं जब तक कि मसालों से तेल अलग न दिखने लगे.
  8. जब तेल अलग हो जाए, तो इसमें अपनी पसंद के हिसाब से पानी मिलाएं और ग्रेवी में एक उबाल आने दें. 
  9. उबाल आते ही इसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी मसलकर डाल दें.
  10. अब इसमें पहले से तोड़े हुए पापड़ के टुकड़े डालें और सिर्फ 2 मिनट तक पकने दें. 
  11. आखिर में ऊपर से फ्रेश हरा धनिया डालें, गैस बंद करें और अच्छे से मिक्स कर लें.
  12. ​आपकी गरमा-गरम, चटपटी राजस्थानी पापड़ की सब्जी तैयार है. इसे आप रोटी, पराठे या चावल के साथ मजे से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: लंच और डिनर में लगाएं कश्मीरी तड़का, घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइरल की कश्मीरी दम आलू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Papad Ki Sabji, Papad Ki Sabzi Kaise Banaye, Papad Sabji Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com