- गुलाब जामुन सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय भारतीय डेसर्ट में से एक है.
- खोया गुलाब जामुन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य घटक है.
- अगर आपके पास खोया नहीं है तो ऐसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन.
Gulab Jamun Recipe: क्लासिक और स्वादिष्ट गुलाब जामुन हमारी मीठी क्रेविंग को संतुष्ट करने के लिए काफी है. गुलाब जामुन (Gulab Jamun) सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय भारतीय डेसर्ट (Popular Indian Desserts) में से एक है जिसे हमने बड़े पैमाने पर देखा है. शादी का जश्न हो या धार्मिक आयोजन, गुलाब जामुन अब तक की सबसे पसंदीदा मिठाई है. तली हुई खोआ और आटा बॉल को चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है, यह हमारे मुंह को मिठास और हमारे दिल को खुशी से भर देता है. इसमें कोई शक नहीं है कि खोआ (Khoya) या मावा गुलाब जामुन का स्टार घटक है, लेकिन यह खाना पकाने की प्रक्रिया का एक जरूरी हिस्सा नहीं हो सकता है. ऐसा नहीं है कि इनके बिना गुलाब जामुन नहीं बनाए जा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हां, आप सभी लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान घर पर गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं, लेकिन कहीं भी खोया नहीं मिल पा रहा है, हमारे पास आपके लिए एक उपाय है. हमने गुलाब जामुन की एक ऐसी रेसिपी खोजी है, जिसे खोए की जगह दूध से बनाया जा सकता है. आप अपने स्थानीय किराना स्टोर से मिल्क पाउडर (Milk Powder) आसानी से ले सकते हैं. जाने कैसे बिना खोया के गुलाब जामुन (Gulab Jamun Without Khoya) तैयार हो सकते हैं. तो, लॉकडाउन खुलने का इंतजार न करें खोया के बिना गुलाब जामुन को आसानी से घर पर ऐसे करें तैयार...
कच्चा प्याज खाने के हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, सलाद में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कर सकते हैं कंट्रोल!

यहां पढ़ें खोये के बिना गुलाब जामुन की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी:
सर्विंग्स - 5-6 गुलाब जामुन
सामग्री -
- 1 बड़ा चम्मच दूध
- 3 बड़े चम्मच दूध पाउडर
- आधा कप चीनी
- आधा चम्मच मैदा या आटा
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप पानी
- एक चुटकी बेकिंग सोडा
- आधा चम्मच घी
गर्मियों में ये एक फल देता है कई कमाल के फायदे, रोजाना खाएं और इन 8 परेशानियों से पाएं छुटकारा!
गुलाब जामुन बनाने की विधि | Gulab Jamun Recipe
स्टेप 1- 1 कप पानी में चीनी और इलायची पाउडर डालकर उबालें. आवश्यकता होने पर और पानी डालें. मध्यम आंच पर तब तक उबालें जब तक कि यह एक गाढ़ी चाशनी न बन जाए.
स्टेप 2 - एक कटोरे में मैदा, बेकिंग सोडा और दूध पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं.
स्टेप 3 - आधा बड़ा चम्मच घी मिलाएं.
स्टेप 4 - अब दूध डालें और फिर से मिलाएं.
स्टेप 5 - मिश्रण का एक हल्का आटा गूंध लें. सुनिश्चित करें कि आटा हल्का और मुलायम हो.
स्टेप 6 - अपनी हथेलियों को तेल से चिकना करें और आटे को छोटी बॉल बनाएं.
स्टेप 7 - गुलाब जामुन को डीप फ्राई करें जब तक वे सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं और उन्हें चाशनी में डुबो दें.
अगर आप गुलाब जामुन को चाशनी में डूबने से पहले कुछ घंटों के लिए रख देते हैं, तो आप नम और स्क्विशी गुलाब जामुन प्राप्त करेंगे क्योंकि वे सिरप को ठीक से अवशोषित करेंगे. इस रेसिपी का पालन करें और स्वादिष्ट होममेड गुलाब जामुन की अपनी लॉकडाउन मिठाई का आनंद लें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
गर्म पानी पीने के 8 फायदे, जिन्हें जानकर आज से गर्म पानी पीना शुरु कर देंगे आप
Dry Cough! बदलते मौसम में सूखी खांसी से तुरंत राहत पाने का रामबाण नुस्खा
घर पर बैठे-बैठे हो रही स्नैक्स खाने की इच्छा, तो इन 3 आसान माइक्रोवेव स्नैक्स को घर पर करें ट्राई!
जल्दी और आसानी से बनने वाली ये 5 साउथ इंडियन रेसिपीज करें ट्राई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं