- आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.
- भक्त जल, दही, दूध और शहद से भोलनाथ का अभिषेक करते हैं.
- इसी के साथ बेलपत्र, बेर और अन्य फलों का भोग भी लगाते हैं.
देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों को फूलों से बहुत ही सुंदर ढ़ंग से सजाया गया है. कोरोना नियमों के साथ मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है. महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के भक्त जल, दही, दूध और शहद से भोलनाथ का अभिषेक करते हैं. इसी के साथ बेलपत्र, बेर और अन्य फलों का भोग भी लगाते हैं. माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भागवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. शाम के समय मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है. कुछ लोग आज के दिन व्रत का पालन भी करते हैं और पूरा दिन व्रत रखने के बाद शाम को पूजा के बाद ही भोजन करते हैं. इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग है जो निर्जला उपवास करते है, वही बहुत से लोग इस कठिन व्रत का पालन नहीं कर पाते हैं तो वह सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें फल, दही और दूध से बनी चीजें शामिल होती हैं. हालांकि, व्रत के दौरान लोग सेंधा नमक और कुट्टू से बने व्यंजन भी आहार में लेते हैं. लेकिन इस आर्टिकल में हम व्रत को ध्यान में रखते हुए खीर रेसिपीज की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप इस बार आजमा सकते हैं.
Mahashivaratri 2022: इस बार महाशिवरात्रि व्रत के दौरान बनाएं ये पांच स्वादिष्ट व्यंजन
व्रत में बनाएं यह खास खीर रेसिपीज:
साबूदाना खीर
व्रत के दौरान बनाएं जाने वाली एक लोकप्रिय खीर रेसिपी है.साबूदाना खीर बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है. इसे सिर्फ साबूदाना, दूध, चीनी, इलाइची और केसर से बनाया जाता है. आप चाहे तो इसे आम दिनों में भी बनाकर खा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मखाना खीर
एक यह स्वादिष्ट इंडियन डिजर्ट है जिसे दूध, मखाने, इलाइची और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. व्रत में बनाएं जाने के लिए यह दूसरी स्वादिष्ट खीर रेसिपी है. यह बनाने में बेहद ही आसान है.
व्रतवाली खीर
दूध, चावल और चीनी से तैयार किए गए इस इंडियन डिज़र्ट को आप व्रत के अलावा आम दिनों में भी बनाकर खा सकते हैं. इस खीर को बनाने के लिए व्रत स्पेशल सामवत के चावल का उपयोग किया जाता है.
मखाने और काजू की खीर
हम पहले एक मखाना खीर की रेसिपी बता चुके हैं लेकिन इस रेसिपी में काजू जोड़ने से इसका स्वाद और भी बड़ जाता है. शिवरात्रि के अलावा आप इसे नवरात्रि के दौरान भी बनाकर खा सकते हैं.
चिरौंजी मखाने की खीर
इस खीर में कैरमलाइज़ केला, बादाम और फ्राइड मखाने और चिक्की का इस्तेमाल किया जाता है. यह ड्राई फ्रूट्स और दूध का पर्फेक्ट मिश्रण है. आप इस खीर को भगवान को भोग लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
महाशिवरात्रि 2022: क्या है महाशिवरात्रि का महत्व और व्रत से जुड़े नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं