अगर आप कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स रेसिपी की तलाश कर रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं तो कुणाल कपूर आपके लिए लेकर आए हैं बिल्कुल नई और मजेदार रेसिपी. महाराष्ट्र में मशहूर कोथिंबीर वडी का नाम तो आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपको कोथंबीर वड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो घर पर झटपट और आसानी से तैयार की जा सकती है. कोथिंबीर वडी वैसे तो कई तरह से बनाई जाती है लेकिन ज्यादातर लोग इसे स्टीम करके पकाते हैं. चलिए जानते हैं सब कुणाल कपूर से कैसे घर पर बनाएंगे ये टेस्टी रेसिपी.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
इंग्रेडिएंट्स:
- हरी धनिया - (बारीक कटी हुई )3 कप
- बेसन - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार
- मिर्च पाउडर - 3/4 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च-कटा हुआ
- जीरा पाउडर - 2 चम्मच
- चीनी (वैकल्पिक) - 1 बड़ा चम्मच
- हींग - 1/2 टीस्पून
- तिल - 3 बड़े चम्मच
- नींबू - 1/2
- चावल का आटा - 4 कप
- पानी - 3-4 टेबल स्पून
- तेल - 1 1/2 कप
कोथिंबीर वडी बनाने की रेसिपी-
- कटे हुए धनिए को पानी से धो लें. एक्सेस पानी को हटाइये और थाली में रखिये. अब बेसन, नमक, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, हरी मिर्च, जीरा चीनी, हींग, तिल, नींबू, चावल का आटा और पानी डालें. सभी को मिक्स करें और 5 मिनट के लिए अपने हाथों से सामग्री को धीरे से मैश करें.
- हल्का मैश करने से धनिया अपना पानी छोड़ना शुरू कर देगा और सभी इंग्रेडिएंट्स गुथे हुए आटे की एक साथ आ जायेंगे.
- एक बार जब ये एक साथ आ जाए तो तेल छिड़कें और एक तरफ रख दें. एक कांच का बाउल, एक गहरी स्टील की प्लेट या कोई भी कटोरा लें जो भाप के लिए इस्तेमाल किया जा सके. बाउल के अंदर थोड़ा सा तेल लगाकर उसमें कोथम वाड़ी का गुथा हुआ आटा डाल दीजिए. अपनी उंगलियों का उपयोग करके इसे चारों ओर से समतल करने के लिए दबाएं.
- अगर आपके पास घर पर स्टीमर है तो आप इसे स्टीमर में 15 मिनट तक स्टीम कर सकते हैं. दूसरा तरीका है कि एक बड़ी हांडी में पानी उबाल लें, उसमें मेटल रिंग या कटोरी रखें. इस रिंग या कटोरी पर बाउल को भाप के लिए रख दीजिए, 15 मिनट तक स्टीम करें और फिर निकाल लें.
- 5 मिनट के लिए आराम दें और फिर कोथिंबीर वडी को चॉपिंग बोर्ड पर पलटें और फिर उन्हें चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- पैन गरम करें और ½ कप तेल डालें. अब वड़ियों को मीडियम फ्लेम पर ब्राउन होने तक फ्राई करें, दूसरी तरफ पलट कर ब्राउन कर लें.
- निकाल कर चटनी के साथ गरमागरम परोसें.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं